बंजरिया के चैलाहा, जानपुल व गोबरी में ठंढ से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था अंचल प्रशासन द्वारा की गई है। जानकारी देते हुए सीओ मणि कुमार वर्मा ने बताया कि ठंढ के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए तीन जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही जरूरत पड़ने पर ओर जगहों पर भी भेजा जाएगा। वही संस्था द्वारा गरीब व असहाय लोगो के बीच कम्बल वितरण कराया जा रहा है। ताकि लोग ठंढ से बचे। बताते चले कि प्रखंड में पिछले तीन दिनों से ठंढ का प्रकोप काफी बढ़ गया है।