आज जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 2021 के शुभ अवसर पर सभी जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी गई। उन्होंने सभी चंपारणवासियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि छठ पर्व के शुभ अवसर पर आप सभी जिलावासी कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन अवश्य करें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नदी, तालाबों, जलाशय किनारे प्रदूषण ना फैलाएं। पर्यावरण को शुद्ध रखें । ग्रीन छठ मनाए। ताकि इकोसिस्टम को बचाया जा सके।
