बिहार राज्य से दीपक मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर डुमरा परेड मैदान में आयोजित मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।साथ ही कि कार्यक्रम के आयोजन कर्ता जिले का अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित सीतामढ़ी के सभी बैंकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी 20 बैंकों द्वारा 4646 लाभुकों को 112.12 करोड़ का स्वीकृत लोन स्वीकृत किया गया।