बिहार राज्य के सीतामढ़ी ज़िला के सुप्पी प्रखंड से मोनू कुमार की बातचीत चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से यूमेगा आईटीआई के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश से हुई।ओम प्रकाश कहते है कि अभी के समाज में बेटियों का शिक्षित रहना बहुत जरूरी है। समाज को आग बढ़ाने के लिए बेटियों की शिक्षा बहुत ज़रूरी है। लड़का लड़की में भेदभाव नहीं होनी चाहिए क्योंकि समाज को आगे बढ़ाने में दोनों की अहम भूमिका रहती है। हर क्षेत्र में लड़कियाँ आगे बढ़ रही है। सरकार भी शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों को सहयोग दे रहे है। समाज को लड़का लड़की में भेदभाव नहीं रखना चाहिए। अगर लड़का को हर क्षेत्र में बढ़ाते है तो लड़की का भी अधिकार होता है की वो हर क्षेत्र में उन्नति करें। अगर लड़की की शादी हो जाती है और लड़की शिक्षित रहती है तो आगे बढ़कर उसे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी क्योंकि वो सही से जीवन यापन कर पाएगी।
