शराब के नशे में धुत ड्राइवर सहित दो को भेजा जेल बनियापुर (सारण) सहाजितपुर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा जारी वाहन चेकिंग में नशे में धुत वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया, वही वाहन में लदे शराब को जप्त कर वाहन सूमो गाड़ी को थाना लाया गया।जिसके बाद गिरफ्तार चालक हाजीपुर निवासी विभीषण महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही एक कांड के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा सहाजितपुर के धाती पर निवासी योगेन्द्र भगत को गुप्त सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष रामयश राय ने बताया कि पुलिस महीनों से नामजद की तलाश में थी।