बालगंगा से धर्मेंद्र कुमार ,चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उनके क्षेत्र में बेटियों की शिक्षा को लेकर बहुत परेशानी हो रही है। लॉक डाउन में विद्यालय बंद थे ,अभी विद्यालय खुला भी है, तो सुचारु ढंग से नहीं चल रहा है। लोगों की सोच है कि लड़का को बाहर कमाने भेज दें और लड़कियों का विवाह कर दें।लॉक डाउन के कारण कम्पनियाँ बंद है ,सभी वापस अपने गाँव आ गए है। रोज़गार नहीं रहेगा तो घर का खर्च किस तरह चलेगा। सरकार इस मामले में शांत है। इस समय में सुझाव की आवश्यकता है
