पुरनहिया बैरगनिया और शिवहर के बीचो बीच मुख्य पथ अशोगी बाजार पर ग्रामीणों द्वारा बास बल्ले, टायर जलाकर डेढ़ घंटे तक आवागमन किया ठप,व स्थानीय पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर ग्रामीणों ने बवाल काटा एवं प्रदर्शन किया ग्रामीणों के आक्रोश इस बात पर थी कि 29 जुलाई गुरुवार को मध्य रात्रि अशोक बजार स्थित आर्यन पान पैलेस सह ग्राहक सेवा केंद्र पर अज्ञात चोर गिरोह द्वारा नगद कैश 15000 सहित एक लाख मूल्य की चोरी कर ली। इस चोरी के घटनाक्रम की तस्वीर सीसीटीवी फोटोस में कैद हो गया। वही सीसीटीवी फुटेज के अनुसार स्थानीय पुलिस ने बसंत जगजीवन गांव के 3 लड़कों को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ की गए ।इसके बावजूद पकड़े गए चोर के द्वारा साक्ष्य ना पाए जाने पर छोड़ दिया गया। साथ में पकड़े गए चोरों द्वारा को ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्य पथ को 10:30 अपराहन से 11:50 अपराह्न तक आवागमन को किया थप।आवागमन से बाधित दो पहिया और चार पहिया वाहन कतारे में लगी हुई थी ।वहीं सूचना मिलते ही वीडियो आशीष कुमार व थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने एवं पिपराही पुलिस के सहयोग से घटनास्थल पर दलबल पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त किया। वहीं थाना अध्यक्ष ने ग्रामीणों को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में असली चोर का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है एवं गिरफ्त से बाहर है जल्द ही घटना को अंजाम दिऐ चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।तत्पश्चात आवागमन को चालू किया गया थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के समय अशोगी बजार पर देर शाम तक देखे गए थे परंतु सीसीटीवी फुटेज के अनुसार इनकी पहचान नहीं की गई फलस्वरूप तीनों को छोड़ दिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
