शिवहर सांसद रमा देवी ने जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा को एक पत्र दिया है। उक्त पत्र में सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के बरहरवा पंचायत के जमला में बागमती नदी के तेज धार के कारण 15 दिनों से हो रहे कटाव का जिक्र किया गया है साथ में कहा गया है कि तेज कटाव होने के कारण लोगों का जमीन एवं फसल नदी के धार में प्रवेश करते जा रहा है। जिसका तुरंत रोकथाम जनहित में अति आवश्यक है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
