हमारे श्रोता ने चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पताही प्रखंड के कोरोना सेंटर के नाम पर तत्कालीन सीओ रोहित कुमार ओर से एजेंसी को लाखों रुपए गलत भुगतान एवं निकासी मामले में जांच पदाधिकारी के जांच रिपोर्ट आने के बाद तत्कालीन सीओ,प्रधान सहायक, लिपिक वं अधिक राशि उठाव करने वाले एजेंसी कारवाई के जद में आ सकते हैं। गड़बड़ी की जांच को जिलाधिकारी द्वारा जांच टीम का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा होगा।