नगर पंचायत बना, नगर परिषद शिवहर हुई अधिसूचना जारी प्रस्तावित नगर परिषद शिवहर की कुल जनसंख्या वर्ष 2011 के जनगणना के आधार पर 45312 शिवहर-----नगर पंचायत शिवहर नगर परिषद शिवहर हो गया है।बिहार सरकार नगर विकास एवं आवास विभाग ने अधिसूचना जारी कर बताया है कि बिहार राज्यपाल के आदेश से सरकार के संयुक्त सचिव ने अपने पत्रांक 524 दिनांक 10 फरवरी 2021 के तहत अधिसूचना जारी करते हुए नगर पंचायत शिवहर को उत्क्रमित करते हुए नगर परिषद शिवहर घोषित किया है।अब नगर पंचायत शिवहर नगर परिषद शिवहर के नाम से जाना जाएगा। प्रस्तावित नगर पंचायत की कुल जनसंख्या वर्ष 2011 जनगणना के आधार पर 45312 है।नगर परिषद शिवहर में सम्मिलित गांव पंचायत के तहत मथुरापुर कहतरवा, चमनपुर, हरनाही, खैरमा दर्प, सरसौला खुर्द के सभी आंशिक भाग है।नगर परिषद शिवहर जो आंशिक भाग लिया गया है उसमें फतेहपुर थाना संख्या 162, बिशनपुर मानसिंह थाना संख्या 150, चिकनौता थाना संख्या 157, सुंदरपुर थाना संख्या 156, खैरमा दर्प थाना संख्या 164, सरसौला खुर्द थाना संख्या 164, दाऊद छपरा थाना संख्या 178, तथा कोठिया थाना संख्या 137 शामिल है।इस बाबत नगर पंचायत शिवहर के नगर अध्यक्ष अंशुमान नंदन सिंह ने इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।