जल-जीवन-हरियाली अभियान से संबंधित परिचर्चा का नगर भवन मोतिहारी में हुआ सीधा प्रसारण, अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालयों में भी जल जीवन हरियाली दिवस का हुआ आयोजन अधिवेशन भवन में आयोजित जल-जीवन-हरियाली अभियान से संबंधित परिचर्चा का सीधा प्रसारण कार्यक्रम नगर भवन मोतिहारी में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी ,उप विकास आयुक्त सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि एवं जीविका उपस्थित थे,, इसके अतिरिक्त जिले के सभी अनुमंडल कार्यालयों, प्रखंड कार्यालयों आदि में भी जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन किया गया ।