सिकरहना, (संवाददाता)। चिरैया विधानसभा चुनाव में खबर कवरेज करने के दौरान असामाजिक तत्वों ने कलम के धनी एक पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार और गाली गलौज के साथ अचानक मार पीट शुरु कर दिया। दैनिक स्वतंत्र प्रभात के जिला ब्यूरो के पद पर नियुक्त हैं रामबालक। मौके पर उपस्थित सीआरपीएफ के जवानों ने सभी को खदेड़ भगाया जिससे रामबालक राम बाल-बाल बचें और सुरक्षित घर पहुंच पाए। वहीं असामाजिक तत्वों द्वारा जान से मारने और देख लेने की बात कर रहे हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। क्या है मामला : आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे चरण की चुनाव के दौरान चिरैया विधानसभा क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव निवासी सह एक दैनिक पत्र के पत्रकार अपने गांव के ही बूथ संख्या…234,235,235 (ए) पर खबर लेने पहुंचा। चुनाव में पत्रकार की कलम की धार से वोट तितर-बितर का लगाया हमलावरों ने आरोप। जहां असामाजिक तत्वों ने अकारण पत्रकार के साथ मार-पीट शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद सीआरपीएफ के जवानों ने उन सभी से बचाया जहा से सुरक्षित आपने घर पहुंच पाए।आखिर पत्रकारों पर आए दिन हो रहे हमलों से कब निजात मिलेगी। इस घटना का दैनिक लाइव न्यूज 24 के एडिटर इन चीफ सुजीत कुमार चंद्रवंशी घोर निन्दा करते हुए प्रशासन से जल्द न्याय की मांग करते है। पूर्वी चम्पारण के पत्रकारों ने हमले की
