म0 मंजर आलम प0 चम्पारण बेतिया जिला विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। बेतिया । प0 चम्पारण बेतिया जिला के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत गौनाहा बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति बिहार प्रदेश के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना कार्यालय गौनाहा के समक्ष परियोजना के सभी सेविका सहायिका द्वारा एक दिवसीय भूख हड़ताल की गयी।जिसकी अध्यक्षता लालती देवी ने की।भूख हड़ताल पर बैठे सेविका सहायिकाओं को संबोधित करती हुई आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन पश्चिम चंपारण की जिला महासचिव सुमन वर्मा ने बतायी कि वर्तमान सरकार सेविका, सहायिका विरोधी है।सेविका सहायिकाओं को अपमान करने का काम किया है।15 वर्ष में हमारे मुख्यमंत्री नीतीश जी ने सेविका सहायिकाओं को छलने का काम किया है,ठगने का काम किया है।जिससे सेविका सहायिका रोड पर आ गई है, भुखमरी के कगार पर आ गई है और यह सरकार सेविका, सहायिका के साथ सौतेला व्यवहार किया है।इसलिए आज हम सभी सेविका सहायिका भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं और आज कसम खा रहे हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सभी सेविका सहायिका झारखंड सरकार जैसे नीतीश सरकार को भी उखाड़ फेंक देंगे।अनशन को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी अजय वर्मा ने कहा कि बहनों सेविका सहायिका का कोई जात नहीं है, कोई पार्टी नहीं है, उसका एक ही जाति है जो आंगनबाड़ी जाति है,आंगनबाड़ी पार्टी है, इसलिए इस बार जो सेविका सहायिका का बात करेगा वहीं इस बार बिहार के मुख्यमंत्री के गद्दी पर बैठेगा।सरकार सितंबर माह से पोषण दिवस के रूप में मनाने का काम कर रहा है जिसमें पोषण संबंधी खान पान के बारे में बताई जा रही है ,और दूसरी तरफ आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार बंद कर दिया गया है।जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। तो पोषण दिवस मनाने से क्या फायदा। धरना में उपस्थित संध्या देवी, सरोज देवी ,सत्या देवी, सुनैना देवी ,मोनिका देवी, रूमा देवी, दुर्गावती देवी, आभा देवी, कल्याणी का जी, रिचा शर्मा, दीपा गुप्ता अन्य रहे।
