शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह की रिपोर्ट हड़ताली शिक्षकों ने किया नुक्कड़ सभा,कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों को किया, जागरूक -------------------------------- शिवहर-----बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर शिवहर सहित सूबे बिहार में शिक्षकों का शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 33 वें दिन भी जारी है। हड़ताली शिक्षकों ने तरियानी प्रखण्ड के अठकोनी पंचायत के मध्य विद्यालय अठकोनी में नुक्कड़ सभा कर कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागृत किया तथा जन जागृति रथ निकालकर पंचायत के बेनीपुर,मठमसौली,बराहीं,राजाडीह के विभिन्न टोले मोहल्ले में जाकर स्वंय हाथ धोकर लोगों को भी हाथ धोने का तरीका बताया। प्रदेश कोर कमिटी के सदस्य सुरेश सिंह, नवनीत कुमार मनोरंजन जिला कोर कमिटी के सदस्य सुधीर कुमार सिंह एवं मोहम्मद शर्फुद्दीन ने राज्य सरकार के शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोला है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि बिहार कि शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए 76 हजार विद्यालयों में ताला लटका हुआ है तथा पठन-पाठन बंद है, परंतु राज्य सरकार के अड़यल रवैये से साफ जाहिर होता है कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। समाज हित में मंत्री और मजदूर के बच्चे को एक साथ सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए सामान्य शिक्षा प्रणाली की मांग करते हैं तो राज्य सरकार शिक्षकों पर मुकदमा करवाती है, हमारे देश की एक शिक्षा नीति के तर्ज पर एक वेतन नीति कि मांग करते हैं तो बर्खास्तगी व निलंबन जैसी दमनात्मक कार्रवाई कर शिक्षकों की आवाज को दबाया जा रहा है परंतु शिक्षक डरने वाले नहीं हैं आने वाले दिनों में व्यवस्था परिवर्तन करना होगा या सत्ता परिवर्तन करना होगा। कोरोना वायरस पर लोगों जागृत करते हुए कहा कि इससे डरने की जरूरत नहीं है बल्कि साफ़ सफाई रखने की तथा सावधानी बरतने की जरूरत है। अठकोनी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष लाल बाबू चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि उमाशंकर प्रसाद,मीतन राम तथा रिंकी देवी ने हड़ताली शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में जब जब कोई आपदा आती है तो शिक्षक समाज हमेशा तत्पर रहते हैं तथा लोगों की मदद करते हैं, राज्य सरकार को शिक्षकों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए। तरियानी प्रखण्ड कोर कमिटी के सदस्य डॉ नन्दलाल सहनी, सुनील कुमार, अनील राम, अविनाश कुमार, ने कहा कि राज्य सरकार चाहे जितना दम लगाले परंतु जबतक पूर्ण वेतनमान राज्य कर्मी का दर्जा नहीं मिल जाता है तब-तब शांतिपूर्ण हड़ताल जारी रहेगा। मौके पर शम्भु कुमार सिंह, मनिभुषण सिंह, तारकेश्वर कुमार, रामानुजन कुमार, मोहम्मद अकबर अली, धर्मेंद्र कुमार, हरिश्चंद्र राम, आलमगीर आलम,हेमनारायण, उमाशंकर सिंह, उमाशंकर सिंह, राजेंद्र राम, दीनबंधु कुमार, संजय कुमार, प्रभात कुमार,दीपक कुमार,लखिन्द्र पासवान, अजय कुमार, प्रमोद मांझी, धर्मेंद्र बैठा,रामजपू पासवान,राजीव रंजन,रेणु कुमारी, शान्ती कुमारी, रिंकू कुमारी, पूनम कुमारी, आरती कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।