बिहार राज्य के जमुई जिला से चंद्र शेखर आजाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चुननू जी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, समाजसेवी वे विधिवत फीता काटकर किया। अलीगंज प्रखंड के सोनखार मैदान पर रविवार को चुननू जी क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट का शुभारंभ समाज व लोजपा के पूर्व महासचिव वाई पी सुमन व अजून महतो ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा को किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा ने पटना स्थित कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता व शाल देकर सम्मानित किया। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के अलीगंज बाजार स्थित युवा शक्ति कार्यालय में युवा नेता महेश सिंह राणा की अध्यक्षता में देश के वीर योद्धा छञपति शिवाजी महाराज की जंयती मनायी गयी। सर्व प्रथम लोगों ने उनके चिञ पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के अलीगंज बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को जमुई जिला कांग्रेस के भूतपूर्व सचिव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह अधिवक्ता हर्ष वर्धन जी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के राज्य प्रतिनिधि सुधीर प्रसाद सिंह ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अलीगंज प्रखंड के युवा नेता समाजसेवी रौशन सम्राट ने बिहार सरकार के खेल मंत्री आलोक रंजन से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। युवा नेता रौशन कुमार सिंह उर्फ रौशन सम्राट ने खेल मंत्री को जमुई जिले के सिकंदरा विधानसभा के अलीगंज प्रखंड में स्टेडियम बनाने की माँग किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अलीगंज प्रखंड के कोदवरिया पंचायत के कोदवरिया गांव में रविवार को कपूरवा देवी के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें समाजसेवी सह कांग्रेस नेता पूर्व विधायक प्रत्याशी धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरुजी, राजेन्द्र सिंह,राजेश पासवान सहित दर्जनों लोगों ने उनके चिञ पर पुष्प अर्पित कर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अलीगंज प्रखंड के आनंद विधा निकेतन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 73 वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में प्रो आनंद लाल पाठक की अध्यक्षता में मनाई गई। सर्व प्रथम लोगों ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहादत दिवस को संबोधित करते हुए जमुई किसान सेल के जिलाध्यक्ष सह पूर्व सिकंदरा विधानसभा के प्रत्याशी धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी ने कहा कि गांधी जी देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई है। वे सदैव सत्य अहिंसा परम धर्म के राहों पर चलकर लोगों को भी सत्य की रास्ते पर चलने का संदेश दिया। आज के दौर में भी उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प हर लोगों को लेनी चाहिए। अपने अध्यक्षीय संबोधन में कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष राजेश पासवान ने कहा कि गांधी जी के बताए रास्तों पर चल कर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। सीपीआई नेता सुनील सिंह ने कहा कि आज गांधीजी को मारने वालों को भी विकृत मानसिकता के लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जिस गांधी जी ने देश को आजाद कराया उन्हीं को गोली मारने वालों को पूजा किया जा रहा है यह दोहरी मानसिकता का परिचायक है ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। एक और देश के प्रधानमंत्री गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हैं। और दूसरी और उन्हीं के नेता सांसद नाथूराम गोडसे की पूजा करती है जो सरासर गलत है भाजपा वाले को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह गांधी जी विचारों के साथ है या फिर नाथूराम गोडसे के साथ मौके पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मकेश्वर यादव, सुधीर यादव, राजद के विजय यादव, महेंद्र यादव, उमेश यादव, राजकुमार पासवान, नरेश यादव, सिंघेश्वर महतो,राजकुमार यादवेन्दु,धर्मेंद्र पासवान,नरेश शर्मा,नरेश यादव, समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मुखिया ने किया गरीबों व जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण। कैथा पंचायत में मुखिया देवनंदन यादव ने 450 कंबल का वितरण।अलीगंज। प्रखंड के कैथा पंचायत के मुखिया देवनंदन यादव ने रविवार को तेलार गांव में पंचायत के गरीब ,लाचार व निसहाय लोगों के बीच 450 सौ कंबल का वितरण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
वार्ड सचिव की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित,उचित मानदेय देने की मांग।अलीगंज। अलीगंज प्रखंड परिसर में प्रखंड स्तरीय वार्ड सचिव की बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता शिवेनदु उर्फ मुकेश यादव ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शिवेनदु ने कहा कि सरकार वार्ड सचिव के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।उसे एक मजदुर के बराबर भी मजदुरी नही मिल पा रहा है। जिससे उसके परिवार के बीच भुखमरी की स्थिति बन रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के अलीगंज बाजार में पूर्व जदयु सह अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव मो फखरूदीन की अध्यक्षता में पूर्व मुखयमंञी स्व कर्पूरी ठाकुर की 97 वीं जयंती मनायी गयी।सर्व प्रथम लोगों ने उनके चिञ पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।