बिहार राज्य के जमुई जिला के बरहट प्रखंड से मोबाइल वाणी के संवाददाता आशुतोष पाण्डेय ने शिक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार जी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सबसे पहले महिलाओं को शिक्षित करना बहुत जरूरी है और उनको आत्मविश्वास से भर देना है। जब तक सामाजिक परिवर्तन नहीं होगा, वे आगे नहीं बढ़ पाएंगे। सामाजिक परिवर्तन करने के लिए विभिन्न प्रकार के संस्थानों की व्यवस्था की जानी चाहिए, पढ़ने के लिए एक पुस्तकालय की व्यवस्था की जानी चाहिए। यानी महिलाओं के प्रति लोगों की नकारात्मक मानसिकता को खत्म करना नितांत आवश्यक है, और सरकार इसके लिए कई योजनाएं चला रही है महिलाओं को भूमि का अधिकार मिले इसके लिए संविधान में कुछ संशोधन किया जाए और कुछ ऐसा नियम लगाया जाए ताकि महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिल सके।