बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनी कुमार ने पंकज कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि जलवायु परिवर्तन का असर सभी जीवित जीवों पर ज्यादा पड़ता है। इसका सबसे बड़ा कारण हैं, वृक्षों की कटाई। लोग इसके प्रति जागरूक हो रहे हैं। वृक्षारोपण भी कर रहे हैं। लेकिन जब तक सभी लोग इसके प्रति जागरूक नहीं होंगे। स्थिति में बदलाव आना संभव नहीं है। किसानों को भी इसके कारण परेशानी हो रही है। समय पर वर्षा नहीं होने के कारण उनकी आजीविका पर बूरा प्रभाव पड़ता है