बिहार राज्य के जमुई जिला के सोनो प्रखंड से कुंदन कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि समय के अनुकूल मौसम नही होने से खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।इस परिस्थिति में किसान खेती करने के लिए अलग-अलग उपाय करते हैं।वर्तमान समय में रासायनिक खाद के बिना खेती अच्छे से नही होती है। रासायनिक खाद से खेत पर बुरा प्रभाव पड़ता है,मगर इसके अलावा किसानों के पास कोई चारा नहीं है।