जिलाधीश अवनीश कुमार सिंह ने समाहरणालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुखाड़ राहत अनुदान की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि इससे सम्बंधित कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाना है। उन्होंने जमुई जिला में अबतक 178334 लाभुकों को अनुदान मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि बांकी कार्य प्रगति पर है। बीडीओ और सीओ डाटा इंट्री और आधार सत्यापन में जुटे हुए हैं। समय सीमा के भीतर इस महत्वपूर्ण कार्य का निस्तारण कर लिए जाने की संभावना है।उन्होंने वीसी के जरिए सुखाड़ राहत सर्वेक्षण कार्य का विंदुवार जायजा लिया साथ ही सुखाड़ अनुदान वितरण के लिए पारदर्शी तरीके से डाटा इंट्री किए जाने का निर्देश दिया। डीएम ने सुखाड़ राहत सर्वेक्षण कार्य पर संतोष जताते हुए कहा कि इससे प्रभावित लोगों का डाटा इंट्री आपदा प्रबंधन विभाग के संपूर्ति पोर्टल पर नियमबद्ध तरीके से अपलोड किया जा रहा है। उन्होंने आपदा प्रबंधन कार्य की खूब प्रशंसा की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।