सिकंदरा बालडा मोड़ के समीप पांच दिन पूर्व पथराव में हुए घायल थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक को बेड रेस्ट देते हुए जमुई एसपी ने एके आजाद को सिकंदरा थाना की कमान सौंपी है। बता दें कि दरखा मुखिया प्रकाश महतो के हत्या से आक्रोशित लोगों ने बालडा मोड़ के समीप आगजनी कर पुलिस पर पथराव कर दिया था। आगजनी में पुलिस के दो वाहन को जला दिया गया था। वही पथराव में सिकंदरा थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। थानाध्यक्ष को रीढ पर ईट से चोट लगी है जिन्हें डॉक्टर के द्वारा बेड रेस्ट में रहने को कहा गया है। घायल हुए थानाध्यक्ष को बेड रेस्ट की आवश्यकता थी, जिसको देखते हुए जमुई पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार मंडल ने खैरा थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक एके आजाद को सिकंदरा के नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हो रही लगातार हत्या पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों को सलाखों तक पहुंचाने के लिए थानाध्यक्ष को बदला गया है। बता दें कि सिकंदरा थाने में लगभग 3 वर्षों से कोई भी थानाध्यक्ष 6 माह से ज्यादा नहीं टिक रहे है। क्षेत्र के बारे में थानाध्यक्ष को सूझबूझ हो इससे पूर्व उनका तबादला हो जाता है जिससे आम लोगों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।