चतुर्थ चरण में सोनो प्रखंड के सभी पंचायतों में स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह- जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भा०प्र०से० एवं पुलिस अधीक्षक जमुई प्रमोद कुमार मंडल भा०पु०से० के द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर विधि व्यवस्था संधारित करने हेतु सोनो प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों के लिए सेक्टर वार /जोनल स्तर/सुपर जोनल स्तर पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। 19 अक्टूबर को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जमुई प्रमोद कुमार मंडल के द्वारा सोनो प्रखंड के प्लस टू राज्य संपोषित उच्च विद्यालय के परिसर में गश्ती-सह-संग्रहण दंडाधिकारि- -यों एवं पुलिस पदाधिकारियों को पंचायत आम निर्वाचन 2021 के चतुर्थ चरण के मतदान को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपादित कराने हेतु उनको उनके कर्तव्यों का बोध कराया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भा०प्र०से० के द्वारा बताया गया कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु निर्देश दिए गए हैं साथ ही किसी भी स्रोत से ईवीएम के कार्य नहीं करने या तकनीकी त्रुटि होने की सूचना या शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित दंडाधिकारी को त्वरित गति से मतदान केंद्र पहुंचकर समय कारवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक जमुई प्रमोद कुमार मंडल भा०पु०से० के द्वारा बताया गया कि मतदान के दौरान असामाजिक तत्व सहित उग्रवादियों के संभावित घटनाओं के मद्देनजर सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां कर ली गई है एवं अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के द्वारा एरिया डोमिनेशन का कार्य किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह- जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भा०प्र०से० के द्वारा बताया गया कि पंचायत आम निर्वाचन 2021 के स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान के संपादन एवं सतत निगरानी एवं अनुश्रवण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो मतदान की तिथि से 72 घंटे पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक कार्यरत रहेगा। *जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 063 45 2220 12 है एवं पांच अतिरिक्त हंटिंग लाइन दूरभाष 06345 222 132, 06345 222133, 06345 222 134, 06345 222 135 एवं 06345 222136 अधिष्ठापित की गई है*। *जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भा०प्र०से० के द्वारा बताया गया कि सोनो प्रखंड अंतर्गत विभिन्न कारणों से कुछ मतदान केंद्रों का स्थल परिवर्तन किया गया है संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान उप विकास आयुक्त जमुई आरिफ अहसन भा०प्र०से०, वरीय उपसमाहर्ता भारती राज, निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सोनो सहित सभी प्रतिनियुक्त गश्ती सह संग्रहण दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।