कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के मैनेजर ने हेराफेरी कर किया 30 लाख का गबन, मुकदमा . फतेहपुर। कोल्ड ड्रिंक एजेंसी संचालक ने मैनेजर के खिलाफ 30 लाख की रकम हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की है। राधानगर थाना क्षेत्र के गंगानगर मोहल्ला निवासी विश्वास मिश्रा एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी की एजेंसी संचालक हैं। उन्होंने एफआईआर में बताया कि एजेंसी में सदर कोतवाली क्षेत्र के पीलू तले चौराहा निवासी हसन अबदुल्लाह मैनेजर पद पर कार्यरत था। उसने कागजों में हेराफेरी कर 30 लाख का गबन कर लिया। इसके बाद भाग निकला। मैनेजर से बड़ी मुश्किल के बाद फोन पर संपर्क हो सका। उसने बोला कि रुपयों की जरूरत थी। कुछ दिनों बाद लौटा देगा। कई महीने से उसे टरकाए रहा। उसने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस के सामने लिखित समझौते में रुपये हड़पने की बात कबूली। अब रुपये मांगने पर गायब कर देने की धमकी दी है। उसे उल्टा मुकदमे में फंसाने की बात कह रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
*कांग्रेस पार्टी का आक्रोशित भाजपाइयों ने किया पुतला दहन* फतेहपुर। झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर पर आयकर की छापेमारी में 300 करोड रुपए मिलने से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के नेतृत्व में पटेल नगर चैराहा पहुंचकर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि जहां-जहां पर कांग्रेस पार्टी की सरकार है वहां पर भ्रष्टाचार व्याप्त है और यही कारण है कि आम जनता ने ठान लिया है कि पूरे भारत से कांग्रेस का सफाया कर देगी और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से बनेंगे। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी ही एक ऐसे नेता है जो लोगों को गारंटी दे सकते हैं कि वह आम जनमानस के सुख-दुख के साथ हमेशा खड़े हैं और भारत देश को विश्व पटल पर विकसित देश के रूप में खड़ा करने का काम करेंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, शैलेंद्र रघुवंशी, कुलदीप सिंह भदोरिया, मनोज मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, अभिजीत भारती, सुशील मौर्य, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ज्योति प्रवीण, सुनील राजपूत, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, जिला महामंत्री प्रसून तिवारी, नगर उत्तरी के अध्यक्ष संजय मोदनवाल, नगर दक्षिणी के अध्यक्ष जेपी सिंह फौजी, अभिषेक शुक्ला, देवनाथ धाकड़े, स्वामी शरण पाल, भारत श्रीवास्तव, सुमित द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युपी फतेहपुर झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां से आयकर की छापेमारी के दौरान 300 करोड़ रुपए मिलने से गुस्साए भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के नेतृत्व में कांग्रेस का पुतला दहन किया। पटेल नगर में पुतला दहन से पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि जहां भी कांग्रेस पार्टी की सरकार है वहां पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। कहा कि मोदी ही एक ऐसे नेता है जो लोगों को गारंटी दे सकते हैं कि वह आम जनमानस के सुख-दुख के साथ हमेशा खड़े है। इस मौके पर पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, शैलेंद्र रघुवंशी, कुलदीप भदौरिया, अभिजीत भारती, ज्योति प्रवीण, मधुराज विश्वकर्मा, प्रसून तिवारी, संजय मोदनवाल, अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
युपी फतेहपुर मलवां/सुल्तानपुर घोष। भाकियू (अरा) ने किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए पंचायत की। पंचायत के दौरान किसान नेताओं ने नारेबाजी करते हुए मार्गों केा दुरुस्त करवाए जाने के साथ ही नए उपकेंद्र का निर्माण कराए जाने की आवाज बुलंद की। मलवां ओवर ब्रिज के नीचे किसान नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया किसानों का कहना था कि मलवां-कोटिया संपर्क मार्ग को एनएचएआई द्वारा खराब किया गया उसे तत्काल दुरुस्त करवाया जाए। रावतपुर स्थित देवी मां के मंदिर में लगे ट्रांसफॉर्मर को हटवाया जाए, क्षेत्र में लगी टायर फैक्ट्री से निकल रहे जहरीले धुएं से आम जनमानस को हो रही बीमारियों से मुक्ति दिलाई जाए, ओवरब्रिज के नीचे सार्वजनिक शौचालय बनवाए जाएं, इब्राहिमपुर में रास्ते में लोगों ने घूर डालकर रास्ता अवरूद्ध कर दिया है जिसे तत्काल साफ कराया जाने आदि की मांगे की। आरोप लगाया कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पताल संचालकों द्वारा वसूली की जा रही है जिस पर वीराम लगवाया जाए। किसानों ने समस्याओं से निजात के लिए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जयकृष्ण दुबे, शैलेंद्र सिंह, राजन चौहान, राकेश सिंह, हर्समनी आदि रहे।
युपी फतेहपुर,। नारी सशक्तिकरण, महिलाओं को अधिकार जैसे श्लोगन महज छलावा साबित हो रहे हैं। आरक्षण की विवशता से दलित महिला प्रधान तो बन गईं, लेकिन प्रधानी के अधिकार हाईजैक हो गए। पक्ष-विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप की जोर आजमाइश में ग्राम पंचायत अखाड़ा बन गई है। विडम्बना, गोंदौरा में पुरुषों द्वारा महिला अधिकार का हनन जारी है, जिम्मेदार तमाशबीन बने हैं। विजयीपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत गोंदौरा खासी चर्चा में है। विकास कार्यों की वजह से नहीं बल्कि बाहरियों द्वारा धांधली, शिकायतों व जांच को लेकर है। आवास आवंटन में उगाही, मनरेगा में धांधली, पंचायत भवन में बारात रुकवाने के नाम पर वसूली, कैटल शेड गबन, कमीशनबाजी के आरोप पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर मढ़ रहे हैं। दोनों पक्ष के बिचौलिए मलाई काट रहे हैं। दुखद यह कि महिला प्रधान सभी बातों से अनभिज्ञ बकरियां चरा रही। विडम्बना, ब्लाक व जिला स्तरीय जिम्मेदार सब जानकर अंजान बने हैं। प्रधान को नहीं पता कहां-कितने का काम वित्तीय वर्ष में मनरेगा से करीब 14 लाख का कार्य होना बताया जा रहा है। लेकिन महिला प्रधान को किस स्टीमेट पर कितना भुगतान हुआ? कोई जानकारी नहीं। महिला प्रधान महज मोहर दस्तखत तक सीमित हैं। ताज्जुब तो जांच को पहुंचे डीसी मनरेगा को बाहरियों ने कार्य दिखाए हैं। ब्लॉक में असली-नकली का सबको पता असली नकली का खेल ब्लाक के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत बिना संभव नहीं। ताज्जुब है कि ग्राम पंचायत के कार्य बाहरी द्वारा कराए जाते हैं। मनरेगा में आईडी, स्टीमेट, मस्टर रोल, एमबी, एफटीओ आदि प्रक्रिया व बीडीओ की जांच के बाद ही भुगतान होते हैं। बाहरी कर रहे एक दूसरे की चुगली मनरेगा में फर्जी हस्ताक्षर से लाखों रुपये के भुगतान की शिकायत हुई तो जिले में हड़कम्प मच गया। वहीं गोंदौरा में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। मनरेगा में लूट और उगाही के आरोप लगे। तो विपक्षी पूर्व प्रधान पर पीएम आवास घोटाला व बारातों से उगाही के इल्जाम लगा रहे हैं। दरअसल दोनों पक्ष नकली हैं और रसूखदारी के दम पर खेल को अंजाम दे रहे। महिला प्रधान के स्थान पर दूसरा काम नहीं करेगा इसे लेकर सभी बीडीओ को स्पष्ट आदेश जारी किए गए हैं। दबाव बना कोई बाहरी प्रधानी कर रहा हैं। प्रधान शिकायत करें तो उनकी जांच कराते कार्रवाई की जाएगी। सूरज पटेल, सीडीओ इस साल मैंने पूर्व प्रधान के साथ मिलकर बिरवा (पौधरोपण) लगवाए और भोला सिंह के खेत में बंधा का काम कराया है। मैंने उन फाइलों में दस्तखत नहीं बनाए हैं। किसने काम कराया है वह मुझे पता नहीं। राजपति, प्रधान गोंदौरा
युपी फतेहपुर। बहुआ कस्बे में गुरुवार शाम हिस्ट्रीशीटर ने बेटों संग महना प्रधान और उसके पिता-भाई पर जानलेवा हमला बोल दिया। मामूली बात को लेकर तीनों गाड़ी तोड़ते हुए तीनों को लोहे के राड से पीट लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्रधान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व उसके बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महना प्रधान आशुतोष प्रताप सिंह उर्फ संजय सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता शिव प्रताप सिंह व भाई कनिष्क प्रताप सिंह के साथ शहर स्थित आवास से गांव जा रहे थे। शाम पहर बहुआ कस्बा पहुंचे तभी कस्बा निवासी शैलू सिंह उर्फ शैलेन्द्र सिंह ने गाड़ी के सामने पत्थर फेंक दिया। गाड़ी रुकते है उसने शीशा तोड़ते दिया। विरोध करने पर उसके बेटे लक्ष्य प्रताप व गौरांग सिंह रॉड लेकर पहुंच कर पीटने लगे। आरोपियों ने मारने की नियत में सिर पर वार कर घायल कर दिया। पिता भाई व ड्राइवर बचाने लगा तो आरोपियों ने उसे भी पीट कर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच उनकी जान बचाई। पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीसीटर और उनके दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हिस्ट्रीशीटर के खौफ से कांपते हैं लोग हिस्ट्रीशीटर का इतना खौफ की कस्बे के लोग कांपते है। दो माह पहले भी एक दुकानदार और उसके पिता को मारपीट कर सिर फोड़ दिया। गुल्ललक से पैसे छीन लिए था। पारिवारिक दबाव की वजह से दुकानदार एफआईआर नहीं किया। हिस्ट्रीसीटर की लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं आम होने से आसपास के लोग दहशत में हैं।
युपी फतेहपुर। गांवों के विकास को पानी की तरह पैसा खर्च हो रहा हैं। बावजूद इसके ग्रामीणों ने गंदगी की जद में कैद है। चुनावी पैतरेबाजी और भ्रष्टाचार की जड़े गहरी होने के कारण गांवों के धरालत में दलदल नजर आ रहा है। भटपुरवा मजरे फुलवामऊ की आबादी गंदगी में कैद हैं। कीचड़ भरी सड़क में गिरते पड़ते लोग निकल रहे है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत की लेकिन ग्राम प्रधान से अधिकारियों तक मामले की सुध नहीं ली। राधानगर थाना क्षेत्र के भटपुरवा मजरे फुलवामऊ का एकमात्र व मुख्य रास्ता इन दिनों जर्जर अवस्था में है। रास्ते में कई गहरे गड्ढे हो गए हैं। कीचड़ व गंदगी भरे रास्तों से लोग गिरते पड़ते निकलते हैं। समस्या को लेकर ग्रामीण पंचायत व प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ जहां सरकार स्वच्छता अभियान चलाकर समूचे देश को स्वच्छ बना रही है वहीं गांव का प्रधान सफाई को नजरअंदाज कर रहा है। आये दिन होती है दुर्घटना रास्ते की हालत इतनी खराब है कि वाहन लेकर तो क्या पैदल निकलना भी मुश्किल है। दोपहिया वाहन चालक तो अक्सर दुर्घटना का शिकार होते रहते है। छोटे बच्चे, वृद्ध व महिलाएं अक्सर रास्ते में व्याप्त कीचड़ व गंदगी की चपेट में आकर चोटिल होते रहते हैं। अंधेरा होने पर तो रास्ते से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
युपी फतेहपुर,। पशुपालकों द्वारा मवेशियों को छुट्टा छोड़े जाने का खामियाजा राहगीरों को भुगतान पड़ता है। सड़क पर विचरण करने वाले मवेशियों के चलते जहां आवागमन अवरुद्ध होता है वहीं इनके द्वारा किए जाने वाले हमले का भी हर समय भय बना रहता है। नगर पालिका द्वारा विचरण करने वाले मवेशियों को प्रतिदिन कैटल कैचर वाहन द्वारा पकड़वाकर कान्हा गौशाला भेजा जात है। इसके बावजूद अन्ना की आमद कम होने का नाम नहीं ले रही। शहर को अन्ना मवेशियों के मुक्ति दिलाए जाने के लिए प्रतिदिन नगर पालिका के कैटल कैचर वाहन में तैनात कर्मचारियों द्वारा सड़क पर आवारा घूमने वाले मवेशियों को पकड़ा जाता है। लेकिन पशुपालकों द्वारा छोड़े जाने के कारण जहां मवेशी कूड़े में अपना जीवन तलाश करते दिखाई देते है वहीं पॉलीथीन को निवाला बनाए जाने के कारण मवेशियों पर बीमारियों का खतरा भी मंडराता रहता है। नगर पालिका के एसआई राकेश कुमार गौड़ ने बताया कि प्रतिमाह करीब एक सैकड़ा के करीब मवेशियों को कान्हा गौशाला पहुंचाया जाता है। इस दौरान सांड को पकड़ने में अधिक समय लगने के साथ कर्मचारी चुटहिल भी हो जाते है। बताया कि यदि वाहन के माध्यम से यदि कोई पालतू मवेशी लाया जाता है।
बहुआ ब्लाक के चुरियानी ग्राम पंचायत में प्रधान के अधिकारों का दुरुपयोग प्रधान पति कर रहा है ऐसा आरोप लगाते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है
वाराणसी से उधना जा रही उधना एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज होने पर गेट ना खुले से नाराज हुए यात्रियों ने रात 10:03 पर चेन पुलिंग कर हंगामा शुरू कर दिया कुछ यात्री तो शीशे तोड़कर भीतर घुस गए जिसमें करीब 16 मिनटम तक ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़ी रही