छपरा-सुरेमनपुर-बलिया, के रास्ते विभिन्न महानगरों को जाने वाली लंबी दूरी की आधा दर्जन से अधिक मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त करने अथवा मार्ग परिवर्तित कर चलाने के पूर्वोत्तर रेलवे के निर्णय से यात्रियों को घोर असुविधा का सामना करना पड़ेगा। दैनिक यात्रियों को अन्य संसाधनों का सहारा लेना होगा। जनसंपर्क अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि छपरा से चलकर फर्रुखाबाद को जाने वाली अप उत्सर्ग एक्सप्रेस (15083) छह दिसंबर को निरस्त रहेगी। फर्रुखाबाद से छपरा को जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस (15084) आठ दिसंबर को रद्द रहेगी। डाउन साबरमती एक्सप्रेस (19066) छह, आठ, 10, 12, 13 व 15 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसी क्रम में अप साबरमती एक्सप्रेस 9, 11, 13, 16 दिसंबर को परिबर्तित मार्ग से चलेगी। अप सरयू यमुना एक्सप्रेस (140649) 10, 12, 15, 18 दिसंबर क गोरखपुर बाराबंकी के रास्ते चलेगी इसी तरह से डाउन सरयू यमुना एक्सप्रेस (140650) 11, 12 13, 14 दिसंबर को परिवर्तित माम से चलेगी। इसी तरह से 19045 अप व 19046 डाउन ताप्ती गंगा एक्सप्रेस व 6 से लेकर 15 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग जौनपु और विहार-मऊ-भटनी छपरा के रास्ते चलेगी। इसी तरह से अन् कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किय गया है या तो रद्द किया गया है।
अपर जनपद न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में मंगलवार को एडीआर भवन दीवानी न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। नौ दिसंबर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। सुरेंद्र प्रसाद न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने न्यायालय में लंबित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करें। चिन्हांकित वादों की सूची यथासम्भव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेज दें। बैठक में अपर सिविल जज संजय कुमार गौड़, मुख्यः न्यायिक मजिस्ट्रेट शाम्भवी यादव, सिविल जज सर्वेश कुमार रहे।
तमाम प्रयास के बावजूद सड़कों के निर्माण व अनुरक्षण को लेकर लोक निर्माण विभाग काफी सुस्त है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 531.53 किलोमीटर की 224 सड़कें बननी थी, लेकिन अब तक 23 सड़कें ही बन सकी हैं। इस मामले में जिले की रैंकिंग गिर कर 74 वें स्थान वं ग्रेडिंग ई में पहुंच गई है। इसी तरह अनुरक्षण में भी आठ सड़कों का चयन किया गया था, लेकिन अब तक सिर्फ एक ही सड़क का अनुरक्षण हो सका है। इसमें भी जिले की रैंकिंग गिरकर 51वें स्थान पर पहुंच गई है।
बांसडीह तहसील में लेखपाल द्वारा जमीन की पैमाइश में पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत पर बांसडीह पहुचीं आजमगढ़ की भ्रष्टाचार संगठन निवारण की टीम ने तहसील के एक लेखपाल एवं एक अन्य व्यक्ति को रिश्वत का पैसा लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन की टीम के प्रभारी बृजेश दिवेदी के नेतृत्व में आई टीम ने लेखपाल नवनीत खरवार व कथित सहयोगी सम्राट गोंड को कोतवाली लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि दोनो व्यक्तियों के हाथो को केमिकल से धुलवाया गया। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी सूरज बिंद ने अपनी जमीन के पैमाइश के लिए उपजिलाधिकारी को आवेदन दिया था। जिसमे हल्के के लेखपाल नवनीत खरवार द्वारा पैमाइश के नाम पर अवैध रुपए की मांग की जा रहीं थी। पीड़ित सूरज बिंद पुत्र वीर बहादुर बिंद निवासी सुल्तानपुर के काश्तकार ने जमीन की पैमाईश के लिए पैसे की मांग करने पर आजमगढ़ स्थित एंटी करप्शन के कार्यालय पहुंच कर शिकायत की थी। इसी शिकायत पर मंगलवार की दोपहर तहसील पहुंची एंटी करप्शन की टीम ने तहसील स्थित एक कमरे से लेखपाल समेत दो व्यक्तियों को पैसे लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन की टीम प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू ने बताया कि जमीन पैमाईश के नाम पर लेखपाल नवनीत खरवार पुत्र रमेश चंद्र निवासी सवन थाना गढ़वार एवं उनके मुंशी मुन्नू कुमार प्रसाद पुत्र शंभू नारायण गोंड निवासी रामपुर कला को पैमाईश के नाम पर पांच हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।इनके विरुद्ध धारा 7/7ए, 12/13 (I) व 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा 120 बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, ब्रजेश दिवेदी, कैलाश चंद्र, कांस्टेबल रोहित कुमार, अमित सिंह पंकज कुमार, मुकेश कुमार पटेल रहे।
कूट रचित दस्तावेजों के सहारे दूसरे के खेत पर अपना नाम दर्ज कराने के आरोप में दोकटी पुलिस ने वाजिदपुर निवासी बृज किशोर सिंह व उनके पुत्र राणा प्रताप सिंह के अलावा दो अज्ञात पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने बताया कि दलन छपरा गांव निवासी सुशील पांडेय पुत्र स्व. संत पांडेय ने प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उपरोक्त लोग चकबंदी विभाग के मिलीभगत कर कूट रचित दस्तावेजों के सहारे दलन छपरा में उनकी तीन एकड़ बारह डिसमिल जमीन को अपने नाम करू लिया है। उस जमीन पर हम काबिज हैं। वह जमीन हमें चकबंदी विभाग से चक के रूप में मिली थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रार्थना पत्र की जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना चौकी इंचार्ज लालगंज जयप्रकाश कर रहे हैं।
खेजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक युवती ने बुधवार को अपराह्न में किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। थोड़ी देर बाद हालत खराब होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी ले गए। उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया • गया। किसी बात को लेकर युवती •की अपने परिजनों के साथ अनबन हो गई थी। इससे नाराज होकर उसने किसी विषाक्त दवा का सेवन कर लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह परिजन घबड़ा गए और स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने दोपहर एक बजे शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के शंकरपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों एवं अध्यापकों की उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। साथ ही एमडीएम रजिस्टर में पिछले तीन दिन के बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर , कक्षा और शौचालय की गंदगी, पेयजल की अव्यवस्था, पंजीकृत छात्र छात्राओं की संख्या के सापेक्ष कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीलम सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सस्पेंड करने का निर्देश दिया। इसी दौरान विद्यालय परिसर में गांव के ग्राम प्रधान ने अवैध कब्जे द्वारा धान की पराली एवं ईंट रखने और गाय भैंस बांधने के मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ग्राम प्रधान को बुलाकर पूछताछ कर फटकार लगाई और बांसडीह थाने के एसओ को बुलाकर 2 घंटे के अंदर सभी वस्तुओं के हटवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से कहा कि पहले भी आपने इस प्रकार के अवैध रूप से वस्तुएं रखी थी, जिसे जिला विकास अधिकारी के माध्यम से हटवाया गया था। उन्होंने सख्त तेवर अपनाते हुए चेतावनी दी कि आगे से इस प्रकार की शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
