बलिया के सहदार नगर पंचायत के सड़क किनारे कूड़े को जलाया जा रहा है जिससे उठने वाला धुआं लोगों के परेशानी का सबक बन रहा है।
जिला परीक्षा समिति की बैठक 11 दिसंबर को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में होगी, जिसमें बोर्ड परीक्षा केंद्र को लेकर आई आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को दी। बताया कि बैठक में सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के अलावा विभागीय अधिकारी, केंद्राध्यक्ष और प्रबंधक मौजूद रहेंगे। बता दें कि बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 186 केंद्र बनाएं गए हैं, जहां 138582 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 65908 और इंटरमीडिएट के. 72674 छात्र शामिल है।
टाटा कंपनी और गड़वार पुलिस ने संयुक्त रूप से' दबिश देकर विभिन्न ब्रांडों के असली स्टिकर लगाकर नकली प्रोडक्टों को क्षेत्र में बेचने के लिए एक कमरे रखे गए लाखों रुपये के सामान के साथ विभिन्न उपकरण को बरामद किया है। पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई से क्षेत्र में नकली प्रोडक्ट का व्यामार करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है। टाटा कंपनी लिमिटेड के अधिकारी अजय कुमार- च पंडित के साथ प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला के नेतृत्व में गड़वार पुलिस ने निर्मल ब्रह्म मंदिर के ठीक सामने एक दुकान में दबिश दी। अजय कुमार पंडित को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड, पतंजलि आदुर्वेद लिमिटेड, मैरिको लिमिटेड, प्राक्टर एंड गैंबल मिलिटेड, पिडिलाइट इंडस कंपनी की ओर से जांच अधिकारी जांच के लिए भेजे गए थे। मौके से पंतजलि सरसो का तेल एक लीटर के 79 पीस, टाटा टी प्रीमियम 250 ग्राम का 392 पैकेट, विक्स वेपोरब की 930 डिब्बी, विक्स वेपोरब की खाली 1502 डीब्बी, विक्स वेपोरब के' स्टीकर, फेवीकॉल आदि बरामद हुआ।
51वीं जवाहरलाल नेहरू बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का मंडल स्तरीय आयोजन राजकीय बालिका इंटर क लेज आजमगढ़ में संपन्न हुआ। जिसमें जनपद के दो बाल वैज्ञानिकों ने अपनी टीम के साथ अलग-अलग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर १२ से १५ दिसंबर मुरादाबाद में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है। जनपदीय नोडल ड इफ्तेखार खान ने बताया कि होली क्रास स्कूल बलिया के छात्र आदित्य कुमार सिंह, हर्ष चंद्रा एवं अमन वर्मा की टीम ने सीनियर वर्ग के स्वास्थ्य विषय में प्रथम स्थान एवं टाउन इंटर क लेज से के छात्र कुमार धैर्य ने संचार एवं परिवहन विषय पर हाइड्रोलिक कंप्रेसर क्रेन का म डल बनाकर प्रथम स्थान हासिल किये।
सिवानकला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लिया गया संकल्प। सिवानकला गांव में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही विकसित भारत की शपथ भी ली गई। कार्यक्रम में मनरेगा, आवास योजना, जनधन योजना, जनश्री बीमा योजना, गौरा देवी कन्या योजना के लाभार्थियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत योजनाओं के फायदों से अवगत कराते हुए अन्य को भी इनका लाभ लेने की अपील की गई। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं के संस्कृत लोक नृत्य से हुई। जहां कार्यक्रम में पहुंचे कृषि विभाग, उद्यान विभाग, चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग एवं पंचायती राज समेत कई विभागों ने अपने विभाग की कई घोषणाओं व योजनाओं को जनता के सामने रखा। कार्यक्रम में पहुंचे लाभार्थियों ने उज्ज्वला योजना और सौभाग्य योजना को गरीब तबके के लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक बताया। वहीं बच्चों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। प्रधानमंत्री आवास पाने वाले लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व सांकेतिक चाबी प्रदान की गई तथा किसान सम्मन निधि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एडीओ संतोष कुमार, कृषि विकास अधिकारी लाकेंद प्रजापति, डॉक्टर आलोक कुमार, सीडीपीओ ममता श्रीवास्तव, सीएचओ स्वास्थ्य विभाग अर्चना सिंह, सचिव चंद्रभान गुप्ता व ग्राम प्रधान तारीक अजीज मौजूद रहे।
श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर रवि कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उपजिलाधिकारी ने छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक लोकतान्त्रिक देश है और इसमें चुनाव का होना महापर्व है। इसमें सिर्फ पंजीकृत मतदाता ही भाग ले सकते हैं। इसलिए आवश्यक है कि जो भी विद्यार्थी जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वा लें। कहा कि न केवल अपना नाम जुड़वाएं बल्कि अपने आसपास के साथियों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रोत्साहित करें। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर उदय पासवान ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र -छात्राओं को अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया एवं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम कटवाने एवं संशोधन करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बलिया जिले में घाघरा नदी की कटान से आधा दर्जन गांवों के उपजाऊ जमीन नदी की धारा में समाहित हो रहे हैं।
डुमरांव के लोगों का जल्द खुशखबरी मिलेगी
नगर पंचायत में अधिशासी अभियंता की तैनाती न होने से अधिकांश लोग अपने जरूरी कार्य के लिए नगर पंचायत कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
बलिया के सिकंदरपुर नगर पंचायत में ईओ की तैनाती न होने से विकास कार्य था पड़ा हुआ है।
