सिवानकला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लिया गया संकल्प। सिवानकला गांव में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही विकसित भारत की शपथ भी ली गई। कार्यक्रम में मनरेगा, आवास योजना, जनधन योजना, जनश्री बीमा योजना, गौरा देवी कन्या योजना के लाभार्थियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत योजनाओं के फायदों से अवगत कराते हुए अन्य को भी इनका लाभ लेने की अपील की गई। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं के संस्कृत लोक नृत्य से हुई। जहां कार्यक्रम में पहुंचे कृषि विभाग, उद्यान विभाग, चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग एवं पंचायती राज समेत कई विभागों ने अपने विभाग की कई घोषणाओं व योजनाओं को जनता के सामने रखा। कार्यक्रम में पहुंचे लाभार्थियों ने उज्ज्वला योजना और सौभाग्य योजना को गरीब तबके के लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक बताया। वहीं बच्चों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। प्रधानमंत्री आवास पाने वाले लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व सांकेतिक चाबी प्रदान की गई तथा किसान सम्मन निधि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एडीओ संतोष कुमार, कृषि विकास अधिकारी लाकेंद प्रजापति, डॉक्टर आलोक कुमार, सीडीपीओ ममता श्रीवास्तव, सीएचओ स्वास्थ्य विभाग अर्चना सिंह, सचिव चंद्रभान गुप्ता व ग्राम प्रधान तारीक अजीज मौजूद रहे।