टाटा कंपनी और गड़वार पुलिस ने संयुक्त रूप से' दबिश देकर विभिन्न ब्रांडों के असली स्टिकर लगाकर नकली प्रोडक्टों को क्षेत्र में बेचने के लिए एक कमरे रखे गए लाखों रुपये के सामान के साथ विभिन्न उपकरण को बरामद किया है। पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई से क्षेत्र में नकली प्रोडक्ट का व्यामार करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है। टाटा कंपनी लिमिटेड के अधिकारी अजय कुमार- च पंडित के साथ प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला के नेतृत्व में गड़वार पुलिस ने निर्मल ब्रह्म मंदिर के ठीक सामने एक दुकान में दबिश दी। अजय कुमार पंडित को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड, पतंजलि आदुर्वेद लिमिटेड, मैरिको लिमिटेड, प्राक्टर एंड गैंबल मिलिटेड, पिडिलाइट इंडस कंपनी की ओर से जांच अधिकारी जांच के लिए भेजे गए थे। मौके से पंतजलि सरसो का तेल एक लीटर के 79 पीस, टाटा टी प्रीमियम 250 ग्राम का 392 पैकेट, विक्स वेपोरब की 930 डिब्बी, विक्स वेपोरब की खाली 1502 डीब्बी, विक्स वेपोरब के' स्टीकर, फेवीकॉल आदि बरामद हुआ।
