51वीं जवाहरलाल नेहरू बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का मंडल स्तरीय आयोजन राजकीय बालिका इंटर क लेज आजमगढ़ में संपन्न हुआ। जिसमें जनपद के दो बाल वैज्ञानिकों ने अपनी टीम के साथ अलग-अलग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर १२ से १५ दिसंबर मुरादाबाद में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है। जनपदीय नोडल ड इफ्तेखार खान ने बताया कि होली क्रास स्कूल बलिया के छात्र आदित्य कुमार सिंह, हर्ष चंद्रा एवं अमन वर्मा की टीम ने सीनियर वर्ग के स्वास्थ्य विषय में प्रथम स्थान एवं टाउन इंटर क लेज से के छात्र कुमार धैर्य ने संचार एवं परिवहन विषय पर हाइड्रोलिक कंप्रेसर क्रेन का म डल बनाकर प्रथम स्थान हासिल किये।