बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने लालती देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें पैसों और सुविधाओं के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाती हैं। क्योंकि खाद और अच्छे बीज की कमी के कारण ऊपज भी अच्छी नहीं हो पाती है। बच्चों का ठीक से भरण - पोषण भी नहीं हो पाता है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने लालती देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि गरीब महिलायें ना खेती कर पाती हैं ठीक से ना कोई रोजगार कर पाती हैं। इसके कारण वो पिछड़ी रह जाती हैं

Transcript Unavailable.

दोस्तों 5 सितंबर भारतीय कैलेंडर में एक स्मारक दिवस है, जो एक महान दूरदर्शी शिक्षाविद् और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है । इस दिन शिक्षकों द्वारा की गई उन सभी अथक सेवाओं को याद किया जाता है जो युवा भावी पीढ़ियों के दिमाग को आकार देती हैं। तो आइये साथियों आज के दिन हम और आप सभी मिलकर शिक्षकों को उनके योगदान के लिए कोटि कोटि धन्यवाद कहें। और साथ ही समस्त मोबाइल वाणी परिवार की ओर से आप सभी श्रोताओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने श्रेया कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को हर क्षेत्र में असमानताओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्र में अधिक महिला शिक्षा से वंचित रह जाती है। क्योकि उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। अशिक्षा के कारण महिला नौकरी नहीं कर पाती हैं। अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाती हैं। महिलाओं को उतने अवसर नहीं दिए जाते हैं, जितना की पुरुषों को मिलता है

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शहरों के लोग जागरूक हैं और वहां सुविधाओं का अभाव नहीं है। इसलिए शहरी क्षेत्र की महिलाएं सफल रहती हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता और सुविधा के अभाव में महिलायें ना रोजगार से जुड़ पाती हैं और ना ही बिजनेस में कुछ अच्छा कर पाती हैं। गांव की महिला का भी शिक्षित होना बेहद जरुरी है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सुमित्रा देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। अधिकार मिलेगा तब ही महिलाएं आगे बढ़ पाएंगी।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने कुसुम देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को जमीन पर हक नहीं मिलता है।

नमस्कार/आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा निकाली गई ग्रुप सी में कांस्टेबल (रसोई सेवाएं) के पदों पर अस्थायी आधार पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। इसमें कुल 819 पदों पर भर्ती निकाली गयी है।वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं पास किया हो साथ ही राष्ट्रीय कौशल विकास निगम से या राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से खाद्य उत्पादन या रसोई में NSQF level – I पाठ्यक्रम प्राप्त होना चाहिए. ह।इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गयी है,आयु में छूट मानदंडों के अनुसार दिया जाएगा।एससी/एसटी/ईएसएम एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क नहीं देना होगा तथा अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को Rs.100/- आवेदन शुल्क देने होंगे। इन पदों पर वेतनमान 21,700-69,100 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://recruitment.itbpolice.nic.in/rect/index.php .उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और लिखित परीक्षा पास करने के बाद मेरिट लिस्ट में नाम आने के आधार पर होगा।याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 01/10/2024 है।तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं। धन्यवाद !

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रहे हैं कि महिलाओं को खेती बाड़ी से जुड़ने पर होने वाले लाभों की जानकारी जब होगी तब वो इस कार्य से जरूर जुड़ना चाहेगी। इसलिए महिलाओं को अधिकारों के साथ-साथ इसके बाद होने वाले लाभ की भी जानकारी देनी जरुरी है। शिक्षित महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती हैं। लेकिन अशिक्षा के कारण कई महिला अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। इसलिए महिलाओं को जागरूक करना बहुत जरुरी है