यह एपिसोड बताता है कि हम अपने रोज़मर्रा के जीवन में कैसे छोटे-छोटे बदलाव करके बिजली और पानी बचा सकते हैं। इससे न सिर्फ हमारा खर्च कम होगा, बल्कि हम अपनी धरती की भी रक्षा कर पाएंगे। आसान तरीकों से हम सभी मिलकर पर्यावरण को बचाने में मदद कर सकते हैं।क्या आपने भी अपनी ज़िन्दगी में कुछ ऐसे बदलाव किए हैं? अगर हाँ, तो हमें बताइए।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने रंजु देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। अधिकार और रोजगार मिलेगा तो हमारे पास पैसे होंगे। कई बार पैसों की दिक्क्त के कारण बच्चों की पढ़ाई अधूरी रह जाती है।हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार जरूर देंगे।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने रंजु देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सरकार को महिलाओं को छोटे-छोटे रोजगार से जोड़ना चाहिए। इससे महिला आर्थिक रूप से सशक्त होगी। इसके साथ ही अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पायेंगी। इसलिए महिलाओं को पैकिंग कार्य या छोटे छोटे मशीन देने चाहिए जिससे वो आत्मनिर्भर बन सके

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने रंजु देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को पुरुषों के मुताबिक कम वेतन मिलता है। जबकि दोनों काम बराबर का करते हैं

दोस्तों, हमारे आपके बीच ऐसी महिलाओं के बहुत से उदाहरण हैं, पर उन पर गौर नहीं किया जाता. अगर आपने गौर किया है तो हमें जरूर बताएं. साथ ही वे महिलाएं आगे आएं जो घंटों पानी भरने और ढोने का काम करती हैं. उनका अपना अनुभव कैसा है? वे अपने जीवन के बारे में क्या सोचती हैं? क्या इस काम के कारण उनका जीवन नरक बन रहा है? क्या वे परिवार में पानी की आपूर्ति के चक्कर में अपना आत्मसम्मान खो रही हैं? क्या कभी ऐसा कोई वाक्या हुआ जहां पानी के बदले उनसे बदसलूकी की गई हो, रास्ते में किसी तरह की दुर्घटना हुई हो या फिर किसी तरह के अपशब्द अपमान सहना पडा?

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने प्राची देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

झारखण्ड राज्य के धनबाद ज़िला से सोनू कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोई भी महिलाओं को शिक्षा में दिक्कत न हो ताकि वो देश के विकास में योगदान दें। सभी कोई शिक्षित हो और देश का विकास करें ।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला हरदोई से मुकेश , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि हमे जल संरक्षण करना चाहिए। अगर जल संरक्षण नहीं करेंगे तो खेतों में नमी कैसे आएगी। उनको कार्यक्रम सुनकर अच्छा लगा। पूजा मैम और रवि सर प्रतिभाशाली है। रवि सर और पूजा मैम अच्छी जानकारी देते है और हमें उनके शब्दों का पालन करना चाहिए। हम पानी का संरक्षण नहीं करेंगे तो हम अपनी मिट्टी में नमी कैसे पैदा करेंगे। पानी का संरक्षण करना आवश्यक है।

गांव आजीविका और हम के इस कड़ी में हम हमारे विशेषज्ञ जीवदास साहू द्वारा जानेंगे बरसात के मौसम में बैगन की अच्छी फसल के लिए सिंचाई और दवा के बारे में।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें