नमस्कार/ आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो महिला एवं बाल विकास पटना,द्वारा निकाली गई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 55 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं कक्षा या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गयी है,आयु में छूट मानदंडों के अनुसार दिया जाएगा। इन पदों पर वेतनमान 25,000 रुपया प्रतिमाह दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://patna.nic.in/ .उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 05-10-2024 है।तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं। धन्यवाद !
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिला को शिक्षा के लिए जागरूक करना चाहिए। लड़कियां शिक्षित होती है तो उनकी किसी भी क्षेत्र में पहुँच बनाना आसान हो जाता है। आँगनबाड़ी में बच्चियों को भेजना चाहिए ,स्कूल में लड़कियों की भागीदारी में बढ़ावा देना ,कॉपी किताब देना ,आने जाने की सुविधा देना ,इस अनुसार सरकार और समाज को लड़कियों की शिक्षा में बढ़ावा देना चाहिए। जब तक समाज नहीं बदल सकता तब तक देश नहीं बदल सकता है।
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिला को कानूनी साक्षरता का ज्ञान होना बहुत ज़रूरी है। और इसके लिए जागरूकता ज़रूरी है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिविर का आयोजन करना चाहिए। जिसमे महिला अपनी समस्या बताए और उनका समाधान के लिए प्रयास किया जाए
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से सत्यम कुमार से बातचीत कर रही है । सत्यम कहते है कि लड़का और लड़की को सामान शिक्षा मिलना चाहिए। पुरुष की तरह महिला को भी उनका अधिकार मिलना चाहिए
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से सत्यम कुमार से बातचीत कर रही है । सत्यम कहते है कि महिला को उच्च शिक्षा मिलना चाहिए। इनके घर में सभी कोई पढ़े लिखे है और अपना घर अच्छे से चला रहे है।
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिला को मज़बूत बनाने के लिए शिक्षा का भूमिका बहुत महत्वपुर्ण है। अगर महिला में शिक्षा नहीं है तो वो कुछ नहीं है। महिला शिक्षित होती है तो उनमे आत्मविश्वास बढ़ाता है। जिससे महिला समाज में ऊँचा स्थान में रह पाती है। पढ़ी लिखी महिला कुछ भी कार्य करती है तो वो अपने अनुसार उचित कार्य करती है।महिला शिक्षित हो कर व्यवहार अच्छा रखती है और समाज में बदलाव भी लाने में सक्ष्म होती है
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से तनीषा कुमारी से हुई तनीषा कहती है कि लड़की को बचपन से ही पढ़ाई पर सहयोग करना चाहिए। पढाई में रोक नहीं लगवाना चाहिए ,बड़ी हो कर महिला शिक्षित रहेगी तो अच्छे पद पर काम करेंगी। वही अशिक्षित महिला अच्छे पद पर काम नहीं कर पाती है। इसीलिए परिवार वालों को अपनी लड़की को पढ़ाना चाहिए ताकि वो बड़ी होकर ऊँचे पद पर कार्य कर सके। महिला की शादी होगी तो अपने बच्चों को अच्छे से शिक्षा दे पाएगी
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बेबी कुमारी से हुई। बेबी कुमारी कहती है कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार लेना चाहिए ।
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से तनीषा कुमारी से हुई, तनीषा कहती है कि लड़की को बचपन से ही पढ़ाई पर सहयोग करना चाहिए। पढाई में रोक नहीं लगवाना चाहिए ,बड़ी हो कर महिला शिक्षित रहेगी तो अच्छे पद पर काम करेंगी। वही अशिक्षित महिला अच्छे पद पर काम नहीं कर पाती है। इसीलिए परिवार वालों को अपनी लड़की को पढ़ाना चाहिए ताकि वो बड़ी होकर ऊँचे पद पर कार्य कर सके
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि सरकार को महिलाओं की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। कई महिला भ्रूण हत्या भी कर देती है। भ्रूण हत्या नहीं होना चाहिए। स्कूल में शौचालय होना चाहिए। शौचालय नहीं होने के कारण लड़कियां स्कूल नहीं जाना चाहती है और इस तरह से वह शिक्षा से वंचित रह जाती है। शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकार को ध्यान देना चाहिए।
