बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बेबी कुमारी से हुई। बेबी कुमारी कहती है कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार लेना चाहिए ।

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से तनीषा कुमारी से हुई, तनीषा कहती है कि लड़की को बचपन से ही पढ़ाई पर सहयोग करना चाहिए। पढाई में रोक नहीं लगवाना चाहिए ,बड़ी हो कर महिला शिक्षित रहेगी तो अच्छे पद पर काम करेंगी। वही अशिक्षित महिला अच्छे पद पर काम नहीं कर पाती है। इसीलिए परिवार वालों को अपनी लड़की को पढ़ाना चाहिए ताकि वो बड़ी होकर ऊँचे पद पर कार्य कर सके

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि सरकार को महिलाओं की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। कई महिला भ्रूण हत्या भी कर देती है। भ्रूण हत्या नहीं होना चाहिए। स्कूल में शौचालय होना चाहिए। शौचालय नहीं होने के कारण लड़कियां स्कूल नहीं जाना चाहती है और इस तरह से वह शिक्षा से वंचित रह जाती है। शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकार को ध्यान देना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिलाओं की शिक्षा समाज की विकास के लिए जरूरी है। शिक्षा महिला को सशक्त बनाती है। शिक्षा महिला को हर क्षेत्र में मजबूत बनाती है। शक्षित महिला अपने बच्चों को भी पढ़ाती - लिखाती है।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे ग्रामीणों से महिला के संपत्ति के अधिकार के बारे में राय लेती हैं तो उन्हें विभिन्न प्रकार के राय मिलते है। कुछ लोग कहते हैं कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। वही कुछ लोगों का कहना होता है कि महिलाओं को अगर पैतृक संपत्ति में अधिकार दिया जायेगा तो इससे भाई बहनों के बीच झगड़ा बढ़ेगा और रिश्ते ख़राब होंगे।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे गाँव में जाती है तो देखती है कि बेटा और बेटी को समानता का अधिकार तो दिया जाता है, लेकिन संपत्ति में बेटियों को अधिकार नहीं दिया जाता है। क्योंकि बेटी को दहेज़ दे कर उसका विवाह करवा दिया जाता है। लेकिन दहेज़ देने से बेटियों को ससुराल में वो अधिकार नहीं मिलता है, जो उन्हें मिलना चाहिए। इसलिए बेटियों को दहेज़ देने के बजाय उन्हें संपत्ति का अधिकार देना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पैतृक संपत्ति में लड़का और लड़की दोनों का समान अधिकार होता है। अगर लड़कियों को माता पिता संपत्ति बेच कर दहेज़ देते है या शादी में खर्च करते है वो हमारी बेटी को नहीं मिलता है। इसलिए संपत्ति बेच कर बेटी का विवाह करने से बेहतर है वो संपत्ति बेटी के नाम कर दिया जाये । जिससे कि लड़की का भविष्य सुरक्षित रहेगा

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से फुलमतिया देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान फुलमतिया ने बताया कि वे अपने बेटा और बेटी दोनों को एक समान अधिकार देती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपनी बेटी को संपत्ति में भी बेटे के बराबर अधिकार देंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कमला देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान कमला ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलेगा तो महिला जमीन में खेती करेगी और आत्मनिर्भर व सशक्त बनेगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शुभम कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान शुभम ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलेगा तो वे अपने अनुसार खेती करेगी। और खेती कर के अपने बच्चों को शिक्षित बनाएगी। महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी तो गांव का विकास होगा