उत्क्रमित उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बंदेया में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा योजना के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों को रेल व सड़क दुघर्टना से खतरे एवं बचाव के में जानकारी दिया गया। छात्रों को सड़क पर किस प्रकार चलना चाहिए उस पर विशेष बल शिक्षक सुनील कुमार प्रजापति द्वारा दिया गया।
गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित कुशवाहा मार्केट में शनिवार को अर्जक संघ के पूर्व प्रखंड कोषाध्यक्ष स्वर्गीय दूधेश्वर सिंह का पांचवीं पुण्यतिथि को स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। उपस्थित लोगों ने श्री सिंह के छायाचित्र पर पुष्प एवं माला अर्पण कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व तथा कृतिव की चर्चा किया।
गोह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की रात्रि थाना मुख्यालय के तुलसी बिगहा टोला में छापामारी कर घर के सामने सड़क पर शराब बिक्री कर रहे वासुदेव यादव को पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में एएसआई बिकाऊ राम के बयान पर उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 8/24 दर्ज कर शराब तस्कर को शनिवार को जेल भेज दिया है।
गोह प्रखंड के उपहारा मंडल के तेयाप गांव में उपहारा मंडल के सभी पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र प्रमुखों व सह प्रमुखों की बैठक मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी के अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने, गांव गांव के मंदिरों पर स्वच्छता अभियान चलाने, 22 जनवरी को धार्मिक अनुष्ठान करवाने तथा शाम को दीपोत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने की बात कही गई।
दीप ज्योति कल्याण संस्थान सत्यार्थी चिल्डरेंन फाउंडेशन के द्वारा गोह प्रखंड के दधपी पंचायत मुख्यालय गांव में बाल विवाह, बाल शोषण, बाल तस्करी, बाल श्रम को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दाउदनगर प्रखंड के अंकोढा पंचायत के पिल्छी गांव में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा योजना के तहत मशरूम उत्पादन हेतु किसानों के बीच किसान पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को मशरूम उत्पादन में होने वाले फायदे मशरूम उत्पादन करने की विधि आदि की जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय युवा दिवस पर भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो के तत्वावधान में अनुमंडल स्तरीय पदधारकों द्वारा दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में मरीजों के बीच पोषण से संबंधित सामग्रियां वितरित की गई।
