सवेरा दिव्यांग फाउंडेशन हसपुरा के नेतृत्व में प्रखंड परिसर में 38 दिव्यांगों को कंबल दिया गया। पछुआ हवा के कारण शीतलहरी व कंपकंपाती ठंड को देखते हुए एनएलआर फाउंडेशन के दिव्यांग समावेशी विकास के क्षेत्र में गरीब व असहाय दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा आम की फसल में गुच्छा रोग नियंत्रण की जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

अभाविप गोह इकाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के 161 वीं जयंती के उपलक्ष्य में एसएफडी प्रमुख श्रवण कुमार के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली जहां सैकड़ों छात्र छात्राओं ने हाथों में परिषद का झंडा लेकर यात्रा निकाली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई देवकुंड के तत्वावधान में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हसपुरा के बाल्मीकि समाज के बीच अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत व श्री राम जी का चित्र समर्पित कर आमंत्रण पत्र देकर नगर भ्रमण कार्य का शुभारंभ किया। बाजार के बाल्मीकि परिवार सहित अन्य लोगों के घर जाकर उन्हें आमंत्रित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दाउदनगर प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन में नवनियुक्त प्रखंड कृषि पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मिलेनियम कप का अनावरण हसपुरा बाजार स्थित ड्रीम पैलेस में समारोह आयोजित कर किया गया। ट्राफी का अनावरण अतिथियों ने पर्दा हटाकर किया। क्रिकेट टूर्नानेंट मिलेनियम कप 14 जनवरी से खेला जाएगा। उद्घाटन मैच हसपुरा पुलिस और एनएसएसटी एकादश के बीच होगा उसके बाद उसी दिन गया और दाउदनगर के टीम के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गोह प्रखंड के दुलार बिगहा गांव निवासी युवा समाजसेवी सह हथियारा पंचायत के वार्ड नंबर एक के प्रतिनिधि दीपू यादव ने प्रेस बयान जारी कर बताया है कि 22 जनवरी श्रीराम लाल प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर ग्रामीण व क्षेत्रीय लोगों से अपील किया है कि श्रीराम अक्षत को घर-घर, मंदिर पूजा स्थल पर रखें और 22 जनवरी को सपरिवार पूजन भजन कीर्तन करें। हर घर हर मंदिर को सजाएं। ध्वज भी लगाएं। रात्रि में सभी लोग अपने-अपने घर में पांच दीप जलाकर दीपावली मनाएं।

बिहार राज्य आशा संघ एवं बिहार राज्य आशा फैसिलिटेटर संघ, बिहार राज्य स्वास्थ्य वैक्सीन कुरियर संघ, बिहार राज्य ममता संघ एटक के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एकदिवसीय धरना दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.