सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सिमरन कुमारी से हुई। सिमरन कहती है कि जमीन में अधिकार मिलेगा तो महिलाओं काआत्ममनोबल बढ़ेगा। वो स्वयं फैसले लेकर खेती बाड़ी कर सकती है और व्यापार कर सकती है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बढ़ना ज़रूरी है। अशिक्षा के कारण वो अपने अधिकारों को प्राप्त नहीं कर पाती है। इसीलिए उन्हें शिक्षित होना ज़रूरी है। शिक्षित होगी तो देश विकास करेगा।

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रोशन कुमार से हुई। रोशन कहते है कि अशिक्षा के कारण ग्रामीण क्षेत्र की महिलाऐं अपने अधिकारों को प्राप्त नहीं कर पाती है। इसीलिए उन्हें शिक्षित होना ज़रूरी है। शिक्षित होगी तो आत्मबल बढ़ेगा और पैतृक संपत्ति में हक़ मिलेगा ,वो अपने से निर्णय ले पाएगी। जमीन का अधिकार मिलेगा तो खेती बाड़ी कर के वो बच्चों का भरण पोषण अच्छे से कर सकती है। इससे महिलाओं का आर्थिक स्थिति मज़बूत होगा और इस कारण देश भी आगे बढ़ेगा

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रिंस कुमार से हुई। प्रिंस कहते है कि महिलाओं को जमीन मिलेगा तो वो खेती बाड़ी और व्यापार करेंगी । महिला आत्मनिर्भर बनेगी और उनका आत्मबल मज़बूत होगा तो अपने निर्णय स्वयं ले पाएगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को जब उनका अधिकार मिलेगा तो महिलाएं मजबूत होंगी। जब महिलाएं मजबूत होंगी, तो गाँव समाज मजबूत होगा क्योंकि एक घर को चलाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है, महिलाएं परिवार को अच्छी तरह से जोड़ कर रखती हैं। इसलिए महिलाओं का मनोबल बढ़ाने और उन्हें आगे लाने के लिए उन्हें भूमि में अधिकार दिया जाना चाहिए। महिलाओं को शिक्षा और रोजगार तक पहुँच बनाने में उनकी सहायता करनी चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने वर्षा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती या व्यवसाय कर आत्मनिर्भर होंगी। महिलाओं का आत्मबल बढ़ेगा और वो सशक्त होंगी। हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की उम्मीद भी ज्यादा होगी। इसके साथ ही गरीबी भी दूर होगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सोनी देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों को शिक्षित कर उनका बेहतर भविष्य बना पायेंगी। इससे गरीबी दूर होगी। इसके साथ ही हमारा समाज भी शिक्षित होगा

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने मुन्नी देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। अशिक्षित महिला को ना अपने अधिकारों के बारे में पता होता है और ना वो इसके लिए आगे आती हैं। कानून की जानकारी और उसके प्रयोग के लिए शिक्षित होना जरुरी है। महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी।

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मीणा कुमारी से हुई। मीणा कुमारी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को जमीन में हिस्सा मिलना चाहिए। जब उनको जमीन में हिस्सा मिलेगा तब वह अपना घर चलाएंगी।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सुमित्रा देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं अपनी मर्जी से खेती कर के या कोई व्यवसाय कर आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों को पढ़ा-लिखा कर बेहतर भविष्य बना पायेंगी। महिलाओं का आत्मबल बढ़ेगा और वो उन्नति कर पायेंगी।