नमस्कार आदाब साथियों ,मोबाइल वाणी ले कर आया है रोजगार समाचार। आईटीबीपी द्वारा कांस्टेबल ड्राइवर के पद पर कुल 545 रिक्तियाँ निकाली गई है। न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 27 वर्ष वाले वैसे पुरुष जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण किया हो ,वो इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदनकर्ता के पास हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। एससी ,एसटी ,ओबीसी क्रीमी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा में छूट निर्धारित की गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन लिखित परीक्षा ,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ,मेडिकल टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस पद के लिए वेतनमान 21 ,700 रूपए से 69,100 रूपए निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी के आधिकारिक वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है साथ ही आप इस वेबसाइट के माध्यम से आधिकारिक अधिसूचना भी प्राप्त कर सकते है। आधिकारिक वेबसाइट है recruitment.itbpolice.nic.in . सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रूपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है और अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति ,ओबीसी ,ईडब्लूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। याद रखिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2024 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं .
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से हुई। अनीता देवी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। अगर उनको जमीन में अधिकार दिया गया तो वह मेहनत कर के आगे बढ़ेगी। वह खेती - बाड़ी करेगी और अनाज उगाकर अपने बच्चों को पढ़ाएंगी।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कमला देवी से हुई। कमला देवी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को जमीन में पूरा अधिकार दिया जाना चाहिए। उनको मोबाइल वाणी के माध्यम से पता चला की महिलाओं को भी अधिकार मिलना चाहिए। महिला आगे बढ़ेंगी तभी बच्चों का भविष्य बनेगा।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नेहा देवी से हुई। नेहा देवी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को जमीन में अधिकार नहीं दिए जाने पर उनको बहुत ख़राब लग रहा है। महिला को अगर जमीन पर अधिकार दिया जाता तो वह उस पर खेती - बाड़ी कर सकती है। महिलायें सोचती है कि उनको जमीन में अधिकार मिले। वह अपनी बेटी को जमीन पर अधिकार देना चाहती है।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नेहा देवी से हुई। नेहा देवी यह बताना चाहती है कि महिला को शिक्षित होना चाहिए। अशिक्षित होने के कारण उनको सम्मान नहीं दिया जा रहा है।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से हुई। अनीता देवी यह बताना चाहती है कि उनके नाम से जमीन की रजिस्ट्री है। सभी महिला को मिलकर खेती करना चाहिए। उनको जमीन में अधिकार मिलने से उनके जीवन में बदलाव आ रहा है
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से हुई। अनीता देवी यह बताना चाहती है कि जमीन में अधिकार नहीं मिलने से दिक्कत होता है उनके नाम से जमीन की रजिस्ट्री नहीं है। वह चाहती है उनके नाम से जमीन की रजिस्ट्री हो जाए।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि कुछ महिलाओं का कहना है कि जमीन में उनका अधिकार होना अच्छा है। पुरुषों का कहना है कि महिलाओं को जमीन में अधिकार दे दिया जाता है तो वह अपने आप में गर्व महसूस करती है। अगर उनका पति महिला के नाम से जमीन की रजिस्ट्री करवाते है तो उनका सामान करना चाहिए।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रूबी देवी से हुई। रूबी देवी यह बताना चाहती है कि पिता के संपत्ति पर लड़का और लड़की दोनों का बराबर अधिकार होना चाहिए। महिला को शिक्षित होना चाहिए। अशिक्षित होने के कारण उनको जमीन पर अधिकार नहीं दिया जाता है।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रूबी देवी से हुई। रूबी देवी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को मालिकाना हक़ मिलना चाहिए। वह खेती - बाड़ी कर के आगे बढ़ेंगी।
