आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे यूपीआई ट्रांजैक्शन और डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा के बारे में।

रफीगंज के शौंडिक धर्मशाला मे एनडीए कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गयी। मुख्य अतिथि औरंगाबाद निवर्तमान सांसद सुशील कुमार ने एनडीए के सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर काम करने पर बल दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गोह प्रखंड के फाग पंचायत निवासी स्व किशोरी भगत के पुत्र चंदन मालाकार को सुरक्षा बीमा का लाभ मिला। मृतक का भारतीय स्टेट बैंक गोह में 20 रुपए का एक दुर्घटना बीमा कराया हुआ था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दाउदनगर प्रखंड के बड़का बिगहा निवासी सचिन यादव ने एक निजी अस्पताल में आठवीं बार रक्तदान किया। वे राजद रक्तदान ग्रुप के सदस्य हैं। ग्रुप संचालक अरुण कुमार यादव ने बताया कि भगवान बिगहा निवासी एक बच्चा एनीमिया बीमारी से पीड़ित था, जिसे लिए एक यूनिट रक्त का दान दिया गया।

दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव शंकर झा की अध्यक्षता में एएनएम की बैठक आयोजित की गई।

जिला प्रशासन के स्वीप कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर समेत अन्य स्वास्थ्य उप केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक आयुषी अश्वनी वर्मा के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं स्वास्थ्य उप केंद्र बेलाढ़ी, जिनोरिया,अरई, गोरडीहां, संसा द्वारा भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गोह प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला में दो शिक्षकों के स्थानांतरण पर विदाई सह आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित हुए। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक ने की। कार्यक्रम के दौरान उक्त विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक निरज कुमार व शिक्षिका प्रियंका कुमारी के स्थानांतरण पर फुल माला व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

गोह प्रखंड के बनतारा-आंधी बिगहा स्थित श्री सिंह उच्च विद्यालय के छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा में परचम लहराया है। विद्यालय के छात्र इंद्रजीत कुमार 467 अंक प्राप्त कर अव्वल स्थान प्राप्त किया है। जबकि नितीश कुमार 461, शनि कुमार ने 457, सचिन कुमार 456 अंक प्राप्त किया है। वहीं उक्त विद्यालय के ज्यादातर छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। मंगलवार को विद्यालय में विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित कर सभी सफल विद्यार्थियों को अंगवस्त्र, माला, मेडल व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।

मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो बिहार पंचायत राज विभाग द्वारा निकाली गयी लेखपाल – आईटी सहायक के 6,570 पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । साथ ही बिहार पंचायती राज विभाग में 4,270 पद पुरुष उम्मीदवारों और 2,300 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इन पदों पर वेतनमान 20,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा । इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है, जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण / स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कक्षा 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण परीक्षा की अंकसूची ,स्नातक डिग्री ,समकक्ष योग्यता प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति / जाति सत्यापन प्रमाण पत्र,राज्य स्तर का मूल निवास प्रमाण पत्र,समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 -35 वर्ष रखी गई है , आयु में छूट मानदंडों के अनुसार दिया जाएगा । साथ ही आवेदनकर्ताओं का चयन लिखित परीक्षा ,दस्तावेज़ सत्यापन एवं साक्षात्कार पर आधारित होगा।इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क बिल्कुल निशुल्क है।यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं वेबसाइट है। state.bihar.gov.in .याद रखिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 रखी गयी है। तो साथियों अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।