गुरुवार को गोह थाना क्षेत्र के बहुरिया बर्मा मोड़ के समीप ऑटो पलटने से चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए गोह पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर किया गया है।
उपहारा थाना क्षेत्र के बुधई मोड़ के समीप गिट्टी लदा एक ट्रक पलट गया है इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। ट्रक गिट्टी लोड कर गोह की ओर से उपहारा की तरफ जा रहा था तभी बुधई मोड़ के समीप संतुलन बिगड़ जाने से ट्रक पलट गई। ट्रक के पलटते ही ट्रक चालक फरार हो गया। पहले तो ग्रामीणों ने सोचा कि शायद ट्रक पलटने के बाद चालक कहीं गाड़ी के अंदर या गिट्टी के अंदर दब गया। लेकिन जब उन लोगों ने बारीकी से देखा तो चालक ट्रक या गिट्टी के अंदर दबा हुआ नहीं था। वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया जा कि ट्रक के पलटने के बाद चालक ट्रक से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
रात के अंधेरे में चोरों ने एक वार्ड सदस्य के घर को बनाया निशाना। मामला गोह थाना क्षेत्र के दधपी गांव की है। बताया जाता है कि वार्ड नंबर 13 के वार्ड सदस्य विनय वर्मा रात्रि में खाना खाकर अपने परिजनों के साथ घर में सो गए थे। जब सुबह उठा तो देखा कि मेरे घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। साथ में घर में रखा बड़ा ट्रंक का ताला टुटा हुआ है। जिसमें पचास हजार रुपए की जेवरात व दस हजार रुपए नगदी के साथ खेत का कागजात भी चोरों ने चुरा लिया। इस संदर्भ में वार्ड सदस्य विनय वर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन थाने को दी है।
गोह प्रखंड के देवहरा पंचायत के वार्ड संख्या चार व पांच में नाली का पानी मुख्य गली में बहने और जमा रहने से लोगों को आने-जाने में भारी मुसीबत झेलनी पड़ रही हैं। छः महीने से नाली जाम रहने से गांव में बनी पीसीसी सड़क के ऊपर भी गंदा पानी बह रहा है। घरों का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया पंचायत के मुखिया की लापरवाही से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर बह रहे गंदे पानी से होकर आने-जाने को विवश हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
