उपहारा थाना क्षेत्र के बुधई मोड़ के समीप गिट्टी लदा एक ट्रक पलट गया है इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। ट्रक गिट्टी लोड कर गोह की ओर से उपहारा की तरफ जा रहा था तभी बुधई मोड़ के समीप संतुलन बिगड़ जाने से ट्रक पलट गई। ट्रक के पलटते ही ट्रक चालक फरार हो गया। पहले तो ग्रामीणों ने सोचा कि शायद ट्रक पलटने के बाद चालक कहीं गाड़ी के अंदर या गिट्टी के अंदर दब गया। लेकिन जब उन लोगों ने बारीकी से देखा तो चालक ट्रक या गिट्टी के अंदर दबा हुआ नहीं था। वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया जा कि ट्रक के पलटने के बाद चालक ट्रक से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।