रात के अंधेरे में चोरों ने एक वार्ड सदस्य के घर को बनाया निशाना। मामला गोह थाना क्षेत्र के दधपी गांव की है। बताया जाता है कि वार्ड नंबर 13 के वार्ड सदस्य विनय वर्मा रात्रि में खाना खाकर अपने परिजनों के साथ घर में सो गए थे। जब सुबह उठा तो देखा कि मेरे घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। साथ में घर में रखा बड़ा ट्रंक का ताला टुटा हुआ है। जिसमें पचास हजार रुपए की जेवरात व दस हजार रुपए नगदी के साथ खेत का कागजात भी चोरों ने चुरा लिया। इस संदर्भ में वार्ड सदस्य विनय वर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन थाने को दी है।