गोह थाना क्षेत्र के गया-दाउदनगर उच्च पथ संख्या 120 स्थित देवहरा बाजार के छोटकी पुल के समीप रविवार को एंबुलेंस से मृतका संजू देवी का शव दिल्ली एम्स से लेकर गया जिले के टिकारी थाना के लाव गांव जा रही थी। एंबुलेंस पलट जाने से पांच लोग जख्मी सफर में थकान के कारण एंबुलेंस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिससे यह घटना घटी।

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंदिर के प्रांगण में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रुचि पाठक के नेतृत्व में किया गया। प्रखंड के दर्जनों गांवों से आए मरीजों को निशुल्क जांच पड़ताल कर दवा उपलब्ध कराया गया।

उपहारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बनरा गांव से एक फरार शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार कारोबारी के घर से बीते सप्ताह शराब बरामद किया गया था। उस वक्त पुलिस को चकमा देकर यह फरार हो गया था।

दाउदनगर पुलिस ने अरई गांव से एक लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज अरई गांव का रहने वाला है। मामले में बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अरई में एक धंधेबाज द्वारा शराब की बिक्री की जा रही है।

ओबरा थाना क्षेत्र के नैवनेर सोन नदी से अबैध रूप में बालू की निकासी की जा रही थी जिसकी सूचना ओबरा थाना अध्यक्ष को प्राप्त हुआ सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष ने गुप्त तरीके से नदी बालू घाट पहुंचे जहां से बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया। हालांकि पुलिस की भनक मिलते ही ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

दाउदनगर के पुराना शहर वार्ड संख्या नौ कुर्मी टोला निवासी 20 वर्षीय युवक विक्की कुमार के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लापता युवक के पिता पप्पू प्रसाद द्वारा लिखित सूचना दाउदनगर थाना में दी गई है ,जिसमें कहा गया है कि युवक विक्की बुधवार की संध्या सात बजे से लापता है। बाजार जाने के लिए कह कर घर से निकला था ,लेकिन रात हो जाने पर भी वह घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हसपुरा थानाक्षेत्र के डुमरा गांव में 12 वर्षीय किशोर का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को डुमरा गांव के 12 वर्षीय किशोर को अचेतावस्था में ईलाज के लिए हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर के गले मे रस्सी का निशान था। हसपुरा थाना से एसआई पवन कुमार दल बल के अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से पूछताछ किया। हालांकि अभी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रफीगंज कासमा पथ के पांडेय कर्मा गांव के पास बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें पौथु गांव निवासी सुशील कुमार सिंह की पत्नी संध्या देवी 45 वर्षीय की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में महिला के गिरने से सर में काफी चोट आयी। स्थानीय लोगों एवं प्रशासन द्वारा रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया।

होली पर्व के दिन बंदेया थाना के घोंटा गांव में छोटे बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी। मामले में चांदनी देवी के बयान पर कांड संख्या 15/24 दर्ज किया गया है। जिसमें कृष्णा यादव सहित 12 लोगों में शामिल महिला व पुरुष को नामजद आरोपित किया है।

दाउदनगर में मामूली बात पर सादे ड्रेस में रहे पुलिस कर्मियों ने एक युवक के साथ मारपीट किया। युवक का आरोप है कि मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले पांचो दाउदनगर थाना के पुलिसकर्मी हैं। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना एक टी स्टॉल की है। युवक दिनेश सिंह दाउदनगर के वार्ड संख्या सात नालबंद टोला निवासी हैं। युवक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकारी अस्पताल के सामने स्थित चाय दुकान पर वह पहुंचा तो पहले से चाय पी रहे उक्त पुलिस कर्मियों में से एक से कहा कि पैर को सीधा करने की बात कही इसी बात पर पांचों मिलकर अंधाधुंध लात-मुक्का-फैट से मारपीट करने लगे और घसीटते हुए थाना ले गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।