ओबरा के डॉक्टर बद्रीनाथ प्रसाद गुप्ता के क्लिनिक पर शनिवार को पूर्व केंद्रिय मंत्री मो० सहनवाज हुसैन के उपस्थिति में माननीय श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न मिलने की घोषणा के उपलक्ष्य में कार्यकताओं ने हर्ष जताया।
शुक्रवार को उपहारा थाना क्षेत्र के निमड़ा गांव में अचानक आग लगने से छह बीघे का पुआल व डीजल पंपिग सेट जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार पीड़ित किसान अनिल सिंह का छः बीघे का पुआल व पास में ही डीजल पंपिंग सेट रखा हुआ था। इसमें अचानक आग लग गई। एकाएक आग की लपटें तेज हो गईं। इसे देखकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए भरपूर प्रयास किया, लेकिन प्रयास असफल रहा।
ओबरा प्रखंड के कंचनपुर पंचायत के लाला बिगहा निवासी रंजीत पासवान के लगभग छः बिगहा खेत का पुआल एवं तेजपुरा पंचायत के सोहर बिगहा गांव निवासी युगल पासवान के लगभग चार बिगहा खेत का पुआल में अचानक आग लगने से जलकर राख हो गई।
दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के भखरुआं मोड़ पर एक पान दुकान की गुमटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगद समेत हजारों रुपए की संपत्ति चुरा ली। पान दुकानदार मधु चौरसिया ने बताया कि जब गुरुवार की सुबह वे अपना दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला।
गोह थाना क्षेत्र के डिहुरी मोड़ से पुलिस ने 32 लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक बाइक की भी जब्त की गई है। हीरो स्प्लेंडर बाइक पर शराब लेकर तस्कर गोह की ओर जा रहा है। जिसके बाद डिहुरी हाई स्कूल के समीप शक के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
