गोह थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव का एक छात्र लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार पिंटू महतो का 16 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार बुधवार की शाम करीब 6 बजे अपने गांव के निकट नव निर्मित टोल प्लाजा के समीप से अचानक गायब हो गया। जिसको लेकर परिजनों के द्वारा अपने सभी रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
Transcript Unavailable.
हसपुरा थानाक्षेत्र में कथित माओवादियों के द्वारा जैतपुर ग्राम कचहरी के सरपंच के घर पर नक्सली पोस्टर चिपकाए जाने तथा फोन पर लेवी मांगने की सूचना से थाना से लेकर जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जौतपुर पंचायत के ग्राम कचहरी के सरपंच के घर पर दस लाख रुपए का लेवी मंग की पर्चा चिपकाया गया है। तथा फोन पर भी लेवी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी कथित नक्सलियों ने दिया है।
रफीगंज प्रखंड के भदूकी कला पंचायत के अकौनी गांव में मुखिया द्वारा घटिया नाली निर्माण कार्य होने से ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नाली निर्माण में घटिया ईट, कम मसाला और बिना ढलाई का निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि घटिया के साथ अधुरा नाली का निर्माण हो रहा है।
मंगलवार को कारा मोड़ के समीप से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर के साथ लाइनर को गिरफ्तार किया है जबकि चालक पुलिस की भनक लगते ही ट्रैक्टर खड़ी कर मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार लाइनर नीरज कुमार बारुण थाना क्षेत्र के करहारा गांव का रहने वाला है।
गोह थाना क्षेत्र के अल्हन परासी गांव निवासी अजय दास का पांच वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार का मौत ग्यारह हजार एलटी तार की चपेट में आने से हो गया है। बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर ओमप्रकाश अपने गांव के विद्यालय से पढ़ कर घर वापस आ रहा था। इसी बीच रास्ते में हाई वोल्टेज बिजली का तार टुटकर गिरा हुआ था जिसके संपर्क में बच्चा आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी का मौत हो गई।
गोह प्रखंड के अमारी पंचायत अंतर्गत महदीपुर के वार्ड संख्या 12 में सड़क पर कीचड़युक्त जलजमाव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई है। महदीपुर बाजार जाने वाली वाली मुख्य सड़क नालियों के अभाव में कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। गांव वालों का इसी कीचड़ युक्त मार्ग से निकलना उनकी नियति बन चुकी है। कि करीब 7 वर्ष पहले बनी यह सड़क बदहाली का शिकार हो चुकी है, नालियों का अभाव होने से घरों का पानी इसी सड़क पर भर जाता है। इस सड़क का पीसीसी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है और बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं।
दाउदनगर प्रखंड के बेलाढ़ी बाघानगर में अगलगी की घटना में बैजनाथ रविदास का घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया। घटना रविवार की बताई जाती है। बताया जाता है कि इनका घर मिट्टी और फुस का था। अचानक घर में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।अगलगी की घटना में घर में रखा कपड़ा ,बर्तन ,अनाज समेत हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गया।
हसपुरा थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। जेल भेजे गए युवक अरवल जिला के फेकू बिगहा गांव निवासी गुडु कुमार, अमरजीत कुमार एवं परासी गांव निवासी धर्मेंद्र साव शामिल है। पहरपुरा नहर पर तीनों युवक शराब के नशा में हो हंगामा कर रहा था। मेडिकल जांच में तीनों का अल्कोहल पीने की पुष्टि हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बिहार उत्पाद अधिनियम कांड दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हसपुरा पुलिस ने हसपुरा बाजार के कनाप रोड से शनिवार को अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर व टेलर को जब्त किया है। पुलिस के जवान ट्रैक्टर चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक भागने में कामयाब रहा। पुलिस घटनास्थल से बालू लदा ट्रैक्टर को थाना लाई है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि इसकी जानकारी खनन विभाग को दे दिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रेतर कारवाई की जा रही है।
