दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई गांव स्थित उच्च विद्यालय के समीप एक युवक का शव मिला है। शनिवार की अहले सुबह शव को देखकर गांव में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान बिरई निवासी रामकुमार शर्मा के 27 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दाउदनगर प्रखंड के चौरी गांव में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पदाधिकारियों ने होली पर्व आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। कहा गया कि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दाउदनगर के एक निजी हॉल में एनडीए द्वारा वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण वर्मा के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित एनडीए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर उन्हें होली की बधाई दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शहीद ए आजम भगत सिंह सामाजिक विकास संस्थान बिहार के तत्वावधान में 23 मार्च (शनिवार) को भगत सिंह एवं उनके साथियों का शहादत दिवस मनाया जाएगा। यह आयोजन दाउदनगर बारुण रोड स्थित एक मैरेज हॉल में किया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला प्रशासन के तत्वावधान में स्वीप कार्यक्रम के तहत भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज दाउदनगर में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरुक करते हुए शपथ दिलाया गया। कहा कि मतदाताओं में मतदान के प्रति उदासीनता बढ़ती जा रही है। खासकर नए वर्ग में ऐसी स्थिति देखी जा रही है। एक बेहतर जनप्रतिनिधि और देश के बेहतर भविष्य के लिए यह जरूरी है कि हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

विधिक संघ दाउदनगर के चुनाव के लिए सूचना शनिवार को जारी कर दी गई।संघ के चुनाव कार्यालय में अधिवक्ता सह निर्वाची पदाधिकारी संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर चुनाव संबंधित सूचना जारी की।

पंचायत समिति सदस्य शकुंतला देवी को ओबरा प्रखंड का नया प्रमुख चुन लिया गया। उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अनुमंडल कार्यालय सभा कक्ष में प्रखंड प्रमुख का चुनाव कराया गया,। प्रमुख पद के लिए मात्र एकमात्र नामांकन शकुंतला देवी द्वारा किया गया।

जमीन संबंधित विवादों के समाधान के लिए दाउदनगर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया। राजस्व कर्मचारी ने बताया गया कि जमीन विवाद का कोई नया मामला इस जनता दरबार में नहीं पहुंचा है। तीन पुराने मामलों का निष्पादन किया गया है।

बाल श्रम उन्मूलन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत धावादल ने छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। गोह प्रखंड मुख्यालय के मेला बाजार में संचालित नीले रंग के चाय गुमटी से बाल श्रमिक को विमुक्त कराया है।

दाउदनगर नगर भवन में जादूगर शुक्ला सरकार शो की शुरुआत की गई। जादूगर शुक्ला सरकार द्वारा एक से बढ़कर एक करतब दिखाया गया। साथ ही जादू के माध्यम से समाजिक कुरितियों एवं रूढ़िवादी अंधविश्वासी परंपराओं पर भी प्रहार किया गया।