ओबरा प्रखंड के सोनबरसा गांव में शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ग्रामीणों के सहयोग से रुद्र महायज्ञ आयोजित किया गया। भंडारे का प्रसाद हजारों भक्तों ने ग्रहण किया।
गोह पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि गिरफ्तार दोनों वारंटियों को अलग अलग स्थानों से गिरफतार किया गया है।
अवैध खनन चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर के साथ चालक गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि बुधवार की संध्या उपहारा थाना मुख्यालय के तिराहा मोड़ के पास से अवैध बालू लदा एक महिन्द्रा ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।
Transcript Unavailable.
दाउदनगर थाना क्षेत्र के सत बिगहा स्थित एक दुकान से अज्ञात चोरों ने नगद समेत लगभग डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। घटना के संबंध में दुकानदार सोनू कुमार द्वारा प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज कराई गई है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दाउदनगर अनुमंडल के ओबरा प्रखंड के सदीपुर गांव निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक राम लखन सिंह एवं गृहिणी सूर्यमणि देवी के पुत्र विनीत आनंद का चयन कमर्शियल पायलट पद पर हुआ है। अब वे हवाई जहाज उड़ाएंगे। सीपीएल कोर्स करने के बाद उन्होंने इसकी ट्रेनिंग पूरी कर ली है इस कार्य के लिए उन्हें लाइसेंस भी मिल गया। विदित हो कि विनीत ने हरियाणा इंस्टीट्यूट आफ नागरिक उड्डयन से इसका कोर्स किया।
अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए दाऊद नगर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में दाउदनगर थाना क्षेत्र के मेवा बिगहा में सोन तटीय इलाके में जाने वाले रास्ते को पोकलेन मशीन से कटवाया गया। ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके।
दिल्ली में नमाजियों पर पुलिस बर्बरता के खिलाफ भाकपा माले द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक राजाराम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गठबंधन की मजबूती से घबरा गए हैं। लोकसभा चुनाव में जनता बेरोजगारी, महंगाई, आरक्षण, संविधान, महंगी होती शिक्षा व गरीबों, दलितों ,अत्यंत पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के सवाल पर वोट करेगी।
दाउदनगर शहर के फाटक पुरी मुहल्ला में जारी श्री शिव सपरिवार रुद्र महायज्ञ को लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। सैकड़ों वर्ष पुराने शिव मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद भगवान शिव सपरिवार की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। श्री वेंकटेश प्रन्नाचार्य जी महाराज और आचार्य रंजन पांडेय के सानिध्य में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
नगर पर्षद दाउदनगर के चार सैरातों की बंदोबस्ती नप कार्यालय सभा कक्ष में की गई। चार सैरातों से नगर पर्षद को 30 लाख 870 रूपए राजस्व की प्राप्ति हुई है। मुख्य पार्षद अंजली कुमारी एवं स्टैंडिंग कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में ईओ द्वारा बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
