बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से कोमल कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए कई नियम बनाए गए हैं। जैसे - बाल विवाह प्रथा को रोकना ,विधवा विवाह को प्रोत्साहित करना ,इत्यादि। पत्नी को पति के बराबर जमीन का हक़ मिलना जरुरी है। इस विषय पर महिलाएं अपनी जुबान को दबा दिया करती हैं,जिससे वो आगे नही बढ़ पाती हैं।कोमल का विचार है कि महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए पति की सम्पत्ति में पत्नी को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले महिला को ही अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। महिलाओं को आज से समय में कई अधिकार प्राप्त हैं। लेकिन महिलायें शिक्षित नहीं होने के कारण वो अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है। पुरुषों से बेहतर कार्य करने के बाद भी महिलाओं को असमानता झेलनी पड़ती है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने बेबी देवी से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वो दिन भर खेत में काम करती हैं, इसके बाद भी उन्हें भूमि पर कोई अधिकार नहीं मिला है। जिसके कारण परिवार और समाज में उनकी कोई सम्मान नहीं है। ऐसा अधिकतर महिलाओं के साथ है, क्योंकि महिलायें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक ही नहीं है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने रूबी दीदी से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भी पुरुषों के समान ही भूमि अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि महिलायें पुरुषों से अधिक मेहनत और लग्न से अपने जमीन पर कार्य करती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने बताया कि पिता या पति के जीवित रहते ही अगर औरत का नाम सम्पत्ति के कागजों में जोड़ दिया जाए तो समस्याओं से बचा जा सकता है। अगर कोई औरत विधवा हो जाती है तो सामाजिक नियमों के अनुसार एक महीने तक उन्हें घर के ही अंदर रहना पड़ता है और उन्हें काफी प्रताड़ना झेलना पड़ता है। उन्हें सम्पत्ति में हिस्सा भी नही दिया जाता है। महिलाओं को मजबूत और जागरूक होना होगा ,तभी वो भूमि का मालिकाना हक़ हासिल कर सकती है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददातासलोनी कुमारी ने बताया कि इन दिनों ये सबसे अधिक कमजोर महिलाओं के साथ काम कर रही हैं ,क्योंकि केंद्रों से आने वाले पराली जल कर्मचारियों के दफ्तर में एक रिश्ता विकसित कर लिया है। इससे समय बचता है और ये एक दिन में ज्यादा लोगों की मदद कर पाती हैं। आज भी सरकारी कर्मचारी के साथ काम करना बहुत मुश्किल है। वे कई तरह के भने बनाते हैं.जैसे आज हमारे पास फार्म नही है, कभी कहते हैं मुहर नहीं है,इत्यादि। इन रवैयों से पूरी प्रक्रिया लम्बी हो जाती है और औरतों को भूमि का अधिकार मिलने में देरी हो जाती है। भूमि अधिकार प्रकिया में जैसे-जैसे समय गुजरता है महिलाएं टूट जाती हैं और भूमि अधिकार नही लेने का विचार करती है। लेकिन महिलाओं को भूमि हक़ दिलाने में सलोनी कोई कसर नही छोड़ेंगी और उन्हें जागरूक भी करेंगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सीमा देवी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को भूमि अधिकार दिलाने का मतलब उन्हें सशक्त बनाना है। महिलाओं के अधिकार के लिए जरुरी हैं की उन्हें अपनी पसंद से शादी की आजादी, यौन हिंसा से मुक्त मत देने की आजादी, सार्वजनिक पद धारण करने की आजादी, कानूनी पेशे में प्रवेश करने की आजादी और पारिवारिक कानून के समान अधिकार देने की आजादी,समान वेतन की आजादी, स्वतंत्र शिक्षा प्राप्त करने की आजादी। ये सभी सामान्य हक़ महिलाओं को दिलाना जरुरी है। इन अधिकारों से ही महिला में आत्मविश्वास आयेगा और वो निडर हो कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सक्षम होंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिवकुमारी देवी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि परिवार की संरचना और देखभाल जैसे सभी चीज़ों में महिलाओं का योगदान रहता है। इसलिए भूमि अधिकार में भी उनकी भूमिका जरुरी है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिवकुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरुरी है। महिलायें आत्मनिर्भर और सशक्त हो इसके लिए सरकार ने कई कार्य किये हैं। स्त्री शिक्षा को अनिवार्य किया। शादी की उम्र तय की, तलाक को कानूनी दर्जा दिया। महिलाओं के लिए ऐसी कई योजना चलाई जिससे की वो प्रशिक्षण ले कर रोजगार के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति और भविष्य को मजबूत कर सकें

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को महिलाओं के भूमि अधिकार के मामले में अधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थति इसलिए हो जाती है। क्योंकि एक तो महिला अपने हक़ अधिकार के प्रति जागरूक नहीं हैं। अगर कई मामलों में महिला जानती भी हैं, तो इसके लिए आवाज नहीं उठाती। इसके पीछे कई कारण होते हैं। लेकिन अगर कोई महिला दृढ़ संकल्प के साथ अपने भू स्वामित्व के लिए प्रयास करे, तो वो कभी असफल नहीं होगी। महिलाओं को गरिमा सम्मान जैसी भावनाओं से आगे आ कर सोचने और अपने हक़ को पाने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है