बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज कल की महिलाएं राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री और पोलिटिकली बयानी में भी सबसे आगे हैं। महिलाओं को और प्रोत्साहित करने के लिए जमीन में उनको अधिकार दिलाना जरुरी समझते हैं। कई महिलाएं नौकरी करती हैं,फिर भी जमीन में उनको हिस्सा देना बहुत जरुरी है । यदि कोई महिला नौकरी नही करती है तो वो जमीन में फसल उगा कर कोई व्यापार कर सकती है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को पति के सम्पत्ति में से हिस्सा नही दिया जाता है और जमीनी अधिकार से बेदखल किया जाता है । ऐसा होने पर महिलाएं बहुत बेबस और लाचार हो जाती हैं। वो अपनी आर्थिक स्थिति को नही सुधार पाती हैं। महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में पूरा हक़ मिलना चाहिए। ताकि वो रोजगार एवं खेती-बाड़ी के माध्यम से अपने बच्चे का गुजारा अच्छे से करें तथा उन्हें कामयाब बना सकें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लड़का और लड़की में फर्क नही करना चाहिए। दोनों ही माता-पिता के संतान होते हैं और दोनों को पढ़ाई-लिखाई में भी समानता का अधिकार मिलना चाहिए । यही नही माता-पिता की सम्पत्ति में भी दोनों को बराबर हक़ मिलना चाहिए। ऐसा होने से बच्चे अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता कोमल कुमारी जानकारी दे रही हैं कि हमारे समाज में कुछ लोग ऐसे हैं, जो अपने घर में लड़का और लड़की के बीच अंतर करते हैं। कोई भी गलती की जिम्मेदार लड़की को मानते हैं। लेकिन ये भेदभाव सही नहीं है। दोनों ही बच्चे एक समान हैं और दोनों को एक जैसा प्यार और सम्मान देना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता कोमल कुमारी जानकारी दे रही हैं कि लड़का हो या लड़की दोनों ही एक बराबर हैं। इसलिए हमें लिंग भेदभाव नहीं करना चाहिए। लेकिन हमारे समाज में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो लड़कियों को बहुत प्यार और सम्मान तो देते हैं। लेकिन उन्हें घर के कामों में उलझा कर रखा जाता है। लड़कियों को आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिलते हैं। वहीं लड़कों पर कोई बंदिश नहीं होती है। लेकिन लड़का-लड़की दोनों को बराबर का हक़ मिलना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता कोमल कुमारी जानकारी दे रही हैं कि शहर की महिला तो आज अपने हिसाब से एक अच्छी जिंदगी जी पा रही है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में अब भी स्थिति खराब ही है। क्योंकि गांव के लोगों की मानसिकता महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकती है। ग्रामीण क्षेत्र की महिला आगे नहीं बढ़ पाती क्योंकि समाज और परिवार उन्हें कई बंधनों में जकड़ कर रखता है। पहले तो महिला को उनके पति के मृत्यु बाद पति की चिता के साथ ही जला दिया जाता था। लेकिन राजा राम मोहन राय ने इस प्रथा पर रोक लगाईं। आज भी अगर हम महिलाओं को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं, तो हमें एक साथ प्रयास करने होंगे

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता कोमल कुमारी जानकारी दे रही हैं कि आज की महिलायें आधुनिक युग के अनुसार अपनी जिंदगी जी रही हैं। महिलायें सभी क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर बड़े-बड़े पदों पर कार्यरत हैं। लेकिन यह मनोवृति अभी तक शहरी क्षेत्रों तक ही सिमित है। ग्रामीण क्षेत्र में आज भी महिलायें दयनीय स्थिति में हैं। जब वो अपने परिवार से आगे बढ़ने के लिए मदद मांगती है तो उनका कोई साथ नहीं देता है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें आज भी बहुत पिछड़ी हुई हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से कोमल कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हमें कई प्रयास करने की आवश्यकता है। हम सभी जानते है आज की महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुष की बराबरी कर रही हैं। लेकिन कुछ जगहों पर महिलाओं को अपना अधिकार पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से कोमल कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने के लिए कई सुधारों की आवश्यकता होती है। महिलाओं को अपने जीवन में संघर्ष का सामना तो करना ही पड़ता है। महिलाओं का जीवन तब बेहतर होगा,जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी। महिलाओं को घर के कामों में व्यस्त रखा जाता है,ताकि वो आगे कभी ना बढ़ सके।साथ ही महिलाओं पर कई प्रकार के प्रतिबन्ध लगाए जाते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से कोमल कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए उन्हें सशक्त बनाने की जरुरत है। महिला वो सभी कार्य कर सकती है जो पुरुष कर सकते हैं। महिलाओं को आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए ना कि पीछे खींचना चाहिए। महिलाओं को काम करने का अधिकार अभी भी भारत के कई क्षेत्रों में नहीं है। सभी को मिल कर महिलाओं की स्थिति में सुधार करना चाहिए तथा जमीनी अधिकार को दिलवाना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।