बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सुनीता देवी से बातचीत की जिसमें सुनीता ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं विकास कर पायेगी। इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने मनीषा देवी से बातचीत की जिसमें मनीषा ने जानकारी दी कि शिक्षा के बिना कुछ भी समझ पाना या विकास करना संभव नहीं है। इसलिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। इसलिए गांव में स्कूल की व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे की महिलायें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने गुड्डी देवी से बातचीत की जिसमें गुड्डी ने जानकारी दी कि महिलाओं की शिक्षा के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल की व्यवस्था होनी चाहिए। क्योंकि बिना शिक्षा के कानून और अपने अधिकार को समझ पाना मुश्किल है। महिलायें शिक्षित होंगी तब ही जागरूक भी होंगी। महिलाओं के रोजगार के लिए भी सरकार को सोचना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को छोटे-छोटे रोजगार से जोड़ना चाहिए। इससे महिला आर्थिक रूप से सशक्त होगी। इसलिए महिलाओं को पैकिंग कार्य या छोटे छोटे मशीन देने चाहिए जिससे वो आत्मनिर्भर बन सके

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सरिता देवी से बातचीत की जिसमें सरिता ने जानकारी दी कि महिलाओं को पढ़ा लिखा होना चाहिए। शिक्षित महिला विकास की ओर आगे बढ़ सकती है। लेकिन अशिक्षित महिला केवल अपने पति के अनुसार ही जीवन व्यतीत करती हैं। अगर महिला शिक्षित होगी तो अपने अधिकारों को समझेगी और उसे लेने के लिए हर तरह से प्रयास करेगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सोनी कुमारी से बातचीत की जिसमें सोनी ने जानकारी दी कि पैतृक संपत्ति पर लड़का - लड़की दोनों का समान अधिकार होना चाहिए। मेरे पिता मुझे जमीन में हक देंगे तो हम जरूर लेंगे। लड़का और लड़की दोनों में कोई भेद भाव नहीं होना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सावित्री देवी से बातचीत की जिसमें सावित्री ने जानकारी दी कि लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए दोनों में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने पिंटु कुमार से बातचीत की जिसमें पिंटु ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं के नाम पर जमीन रजिस्ट्री होना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने गुड़िया कुमारी से बातचीत की जिसमें गुड़िया ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। लड़का और लड़की को बराबर का हक मिलना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सरिता देवी से बातचीत की जिसमें सरिता ने जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल कम हैं। जिसके कारण लोग पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। अगर स्कूल और अच्छी शिक्षा व्यवस्था महिलाओं को मिली तो ही वो कानून को समझ पायेंगी और अपने हक के लिए आवाज उठा पायेंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सविता देवी से बातचीत की जिसमें सविता ने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। क्योंकि शिक्षित महिला अपने अधिकारों को जानती भी है और इसके लिए प्रयास भी करती हैं। लेकिन अशिक्षित महिलायें जानकारी के अभाव और हिम्मत ना होने के कारण अपने अधिकारों से वंचित रह जाती हैं