बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सविता देवी से बातचीत की जिसमें सविता ने जानकारी दी कि महिला जब शिक्षित होगी तब ही वो कानून के प्रति भी जागरूक रहेगी। इसके साथ ही वो कानून के हर पहलु को समझ कर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकेगी। लेकिन इसके लिए शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने संतोष कुमारसे बातचीत की जिसमें संतोष ने जानकारी दी कि जब महिलायें जागरूक होंगी तब ही वो कानून से जुड़े दाव पेंच को समझ सकती हैं। इसके लिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष कुमार से हुई। संतोष कुमार यह बताना चाहती है कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए उनको शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षा के माध्यम से ही महिला अपने अधिकार को समझ सकती है। शिक्षित होकर वह क़ानून को समझ पाएंगी। वह शिक्षित होगी तभी उनको जमीन पर अधिकार मिलेगा।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने शीतल कुमारी से बातचीत की जिसमें शीतल ने जानकारी दी कि महिलाओं का जागरूक होना बहुत जरुरी है। इसके साथ ही महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। क्योंकि शिक्षित महिला ही कानून के दाव पेंच को समझ सकती है। जिसके बाद वो अपने अधिकार के लिए लड़ाई आसानी से जीत सकती हैं

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। अगर महिला शिक्षित होगी तो वह खुद अपना अधिकार लेने के लिए तैयार हो जाएगी। कई महिला है जो शिक्षित होते हुए भी उनको अधिकार के बारे में पता नहीं है। उनको जागरूक करना बहुत जरूरी है।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि सरकार अगर कोई कानून बनाती है, तो उसे हर किसी को मानना ही पड़ता है। अगर सरकार कोई ऐसा सख्त कानून बनाती है। जिससे की महिलाओं को जमीन पर अधिकार आसानी से मिल जाए तो माहिलाओं का जीवन बहुत आसान हो जायेगा। महिलायें भी स्वतंत्रता के साथ अपना जीवन जी सकती है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। क्योंकि अशिक्षित महिला अपने अधिकार को जानती ही नहीं है, तो वो इसके लिए आवाज कैसे उठा सकती है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल और आंगनबाड़ी की व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे बच्चियां पढ़ाई कर सके और अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहें

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को भी शिक्षित होना जरुरी है। मानसिक विकास के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। शिक्षित महिला ही अपने खिलाफ हो रहे हिंसा और अत्याचार के प्रति आवाज उठा सकती है। शिक्षित महिला दूसरों को भी शिक्षित और जागरूक करती हैं। शिक्षा की कमी के कारण महिला पिछड़ती हैं और शिक्षा के सहारे ही महिलायें विकास की ओर अग्रसर होती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। शिक्षा महिला हो या पुरुष दोनों के लिए जरुरी है। शिक्षित महिला को कोई आभुषण की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि वो शिक्षा के सहारे अपनी अलग पहचान कायम कर लेती है

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि सरकार को महिलाओं की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। कई महिला भ्रूण हत्या भी कर देती है। भ्रूण हत्या नहीं होना चाहिए। स्कूल में शौचालय होना चाहिए। शौचालय नहीं होने के कारण लड़कियां स्कूल नहीं जाना चाहती है और इस तरह से वह शिक्षा से वंचित रह जाती है। शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकार को ध्यान देना चाहिए।