बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने ललिता देवी से बातचीत की जिसमें ललिता ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि बिना अधिकार के महिलाओं को कोई सम्मान नहीं मिलता है।लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने मालती देवी से बातचीत की जिसमें मालती ने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षित महिला ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहेगी। शिक्षा के बिना महिलाओं को अगर अधिकार दे भी दिया जाएगा तो वो उसका उपयोग नहीं कर पायेंगी। इसलिए शिक्षा तो बहुत जरुरी है। लेकिन उनके विकास के लिए जमीन पर अधिकार मिलना भी बहुत जरुरी है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सुनीता देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। अशिक्षा के कारण ही महिला अपने अधिकारों से वंचित रह जाती हैं।लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सुनीता देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि शिक्षा सभी के लिए बहुत जरुरी है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल काफी दूर होने के कारण बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसलिए सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए की ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्कूल ज्यादा दूरी पर ना हो। इसके साथ ही सरकारी अस्पताल भी नजदीक होने चाहिए। क्योंकि स्वास्थ्य ही बहुत बड़ा धन है। बच्चे स्वस्थ होंगे तब ही स्कूल जा पायेंगे। शिक्षित होंगे तो अपने समाज और देश का नाम रोशन करेंगे

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने शीतल कुमारी से बातचीत की जिसमें शीतल ने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिला शिक्षित होगी तो अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी। अपने भविष्य और विकास के लिए प्रयास कर सकती हैं। महिलाओं के नाम पर भी जमीन रजिस्ट्री होनी चाहिए। उन्हें भी पुरुषों के बराबर जमीन पर हक दिया जाना चाहिए। इससे महिलाएं विकास कर पायेगी।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सिमरन कुमारी से बातचीत की जिसमें सिमरन ने जानकारी दी कि महिलाओं को शिक्षित करने के लिए स्कूल और कॉलेज खोले जाने चाहिए। महिलायें आर्थिक रूप से सशक्त बन सके उनका भविष्य बेहतर हो इसके लिए जरुरी है की महिलाओं को जमीन में हक दिया जाए। जिससे वो व्यवसाय या खेती कर अपना, राज्य और देश का विकास करने में अपना योगदान दे सके।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सिमरन कुमारी से बातचीत की जिसमें सिमरन ने जानकारी दी कि महिला जब शिक्षित होंगी और उन्हें कानून के बारे में जानकारी दी जायेगी तो ग्रामीण क्षेत्र की महिला भी अपने अधिकार के लिए आगे बढ़ेंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलायें बहुत पहले से ही पीड़ित और दुःखी रहती हैं। उन्हें कोई अधिकार नहीं दिया जाता है। इसके लिए कई कानून तो बनाये गए हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जानकारी नहीं होती है। इसके साथ ही अशिक्षा के कारण भी वो अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है। महिलाओं के लिए घरेलू हिंसा के लिए कानून है। बाल उत्पीड़न कानून, बाल विवाह कानून और बहु विवाह को प्रोत्साहित किया गया। इन कानूनों की तरह ही महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिले इसके लिए सख्त कानून बनाने चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सरिता देवी से बातचीत की जिसमें सरिता ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। लड़का और लड़की बराबर हैं इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे। क्योंकि अगर बेटी की शादी में जमीन बेच कर दहेज़ देते हैं, तो वो बेटी के काम नहीं आयेगा। लेकिन अगर हम वो जमीन बेटी के नाम पर कर देंगे तो बेटी उस पर खेती या बिजनेस कर आगे बढ़ सकती है। बुरे वक्त में जमीन को बेच कर भी अपना काम निकाल सकती है