बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी जानकारी दे रही हैं कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें अशिक्षित होती हैं। इसलिए सरकार को साक्षरता अभियान चला कर महिलाओं को जागरूक करना चाहिए। महिलाओं के पास अधिकार तो होता है। लेकिन जानकारी के अभाव में महिलायें अपने हक से वंचित रह जाती हैं।इसलिए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़े वो हर क्षेत्र में अच्छा काम कर पायें
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने पुजा कुमारी से बातचीत की जिसमें पुजा ने जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल बहुत दूर रहता है। जिसके कारण लड़कियों को बहुत परेशानी होती है। इसलिए सरकार को गांव में भी स्कूल कम - कम दूरी पर खोलना चाहिए। लड़का और लड़की के लिए अलग बाथरूम की व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे कि लड़कियाँ असहज महसूस ना करें। इसके साथ ही सरकार को छात्रवृति की व्यवस्था करनी चाहिए। जिसकी सहायता से आगे की शिक्षा को पूरा किया जा सके। क्योंकि शिक्षित लड़कियाँ रोजगार कर अपने परिवार का नाम रोशन कर उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग कर अपना और परिवार का विकास कर सकती है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने पुजा कुमारी से बातचीत की जिसमें पुजा ने जानकारी दी कि पैतृक संपत्ति पर महिलाओं को अधिकार जरूर मिलना चाहिए। बहुत लोग उन्हें अधिकार इसलिए नहीं देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है ये शादी कर के दूसरे जगह चली जायेगी। लेकिन महिलाओं को भी बराबर का हक मिलना ही चाहिए। मुझे अगर पैतृक संपत्ति में हक दिया गया तो मैं जरूर लूंगी
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने पूजा कुमारी से बातचीत की जिसमें पूजा ने जानकारी दी कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। क्योंकि शिक्षित महिला अपने अधिकार को पाने के लिए कोर्ट तक भी जा सकती है। इसलिए महिला को उच्च शिक्षा प्राप्त करना ही चाहिए। इससे महिला खुद तो विकास करेगी ही साथ ही अपने बच्चों को भी पढ़ा लिखा कर उनका भविष्य सुरक्षित कर सकेंगी। उनके बच्चे भी अच्छे पद पर रोजगार करेंगे।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने गौरी देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि लड़का और लड़की दोनों को अपने पिता की संपत्ति पर समान अधिकार होना चाहिए। क्योंकि दोनों बच्चों के पालन - पोषण में एक सा समय और खर्च होता है। दोनों की शिक्षा में भी समान मेहनत और खर्च होती है। इसलिए सम्पत्ति में भी दोनों का समान हक होना चाहिए। लेकिन बहुत से लोग लड़की की शादी के कारण उन्हें हक नहीं देते हैं। कई बार बेटियां अपना अधिकार नहीं लेना चाहती हैं की हमारे परिवार वालों को कोई तकलीफ ना हो। इसलिए वो स्वेच्छा से अपना अधिकार छोड़ देती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने एक महिला से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि अशिक्षा के कारण महिलायें अपने अधिकार से वंचित रह जाती हैं। इसलिए महिलाओं को पढ़ा लिखा होना बेहतर ढ़ंग से बहुत जरुरी है। लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए दोनों को समान शिक्षा दी जानी चाहिए
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने अन्नु कुमारी से बातचीत की जिसमें अन्नु ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। पिता की संपत्ति पर बेटा और बेटी दोनों का अधिकार होता है। लेकिन बेटियां कई बार अपनी मर्जी से पिता की सम्पत्ति पर हक नहीं लेना चाहती हैं। हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे अगर वो लेना चाहेगी
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने अन्नू कुमारी से बातचीत की जिसमें अन्नू ने जानकारी दी कि महिलाओं को छोटे-छोटे रोजगार से जुड़ना चाहिए। इससे महिला आर्थिक रूप से सशक्त होगी। इसलिए महिलाओं को पैकिंग कार्य या छोटे छोटे मशीन ले कर सिलाई या अन्य काम करना चाहिए जिससे वो आत्मनिर्भर बन सके और गरीबी दूर हो सके
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने नेहा कुमारी से बातचीत की जिसमें नेहा ने जानकारी दी कि अशिक्षा के कारण महिलाओं को भूमि पर अधिकार से वंचित रखा जाता है। लेकिन अब महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। क्योंकि शिक्षा के सहारे ही गरीबी को दूर किया जा सकता है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सुषमा कुमारी से बातचीत की जिसमें सुषमा ने जानकारी दी कि महिलाओं के नाम पर भी जमीन रजिस्ट्री होनी चाहिए। इसके साथ ही महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। क्योंकि आज हर क्षेत्र में महिला अच्छा कर रही है। महिलाओं की जरूरत हर जगह ही है। अब पुरुष भी महिलाओं के विकास में सहयोग कर रहे हैं
